रशिया पर लगाए हुए प्रतिबंध नहीं हटाए तो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्थानक के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र के अन्य सहयोग को रोक रखेंगे – रशियन अंतरिक्ष संगठन के प्रमुख का इशारा

मास्को/वॉशिंग्टन – रशियन अर्थव्यवस्था को खत्म करके हमें घुटने टेकने के लिए पश्‍चिमी देशों ने रशिया पर प्रतिबंध लगाए हैं| इन प्रतिबंधों को हटाए बिना रशिया पश्‍चिमी देशों के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग नहीं करेगा, ऐसी सख्त चेतावनी रशियन अंतरिक्ष संगठन के प्रमुख दिमित्रि रोगोज़िन ने दी|

अंतरिक्ष क्षेत्ररशिया-यूक्रैन युद्ध शुरू होने के बाद पश्‍चिमी देशों ने रशिया के विरोध में सख्त प्रतिबंध लगाए हैं| अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने रशिया के अंतरिक्ष क्षेत्र की क्षमता खत्म करने की कोशिश करने का इशारा दिया था| इसलिए रशिया और पश्‍चिमी देशों के अंतरिक्ष सहयोग पर गंभीर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है| पश्‍चिमी देशों की भूमिका पर रशिया से तीव्र प्रतिक्रिया आई है और रशिया ने भी सहयोग रोकने का निर्णय किया था|

अंतरिक्ष क्षेत्रअमरिकी उपग्रह प्रक्षेपित करने के लिए इस्तेमाल हो रहे ‘आरडी-१८०’ इंजन्स की आपूर्ति रशिया ने पिछले महीने बंद की है| इसके बाद जर्मनी के संयुक्त अंतरिक्ष प्रकल्प से भी रशिया पीछे हटी है और ब्रिटेन की ‘वनवेब’ कंपनी के उपग्रह आगे से छोड़े नहीं जाएँगे, यह ऐलान भी रशिया ने किया था| रशिया ने यूरोपियन स्पेस एजेन्सी के साथ किए गए समझौते भी रद करने का ऐलान किया है| इसके बाद अब रोगोज़िन ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्थानक का सहयोग रोकने का इशारा दिया है|

‘पश्‍चिमी देशों ने बिना शर्त रशिया पर लगाए हुए अवैध प्रतिबंध हटाए जाएं तभी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्थानक एवं अन्य संयुक्त अंतरिक्ष प्रकल्प में रशिया सहयोग करेगी’, यह चेतावनी रशियन अंतरिक्ष संगठन के प्रमुख दिमित्रि रोगोइन ने दी| फिलहाल अमरीका, कनाड़ा, जापान और यूरोपिय महासंघ के साथ जारी अंतरिक्ष परियोजनाओं की जानकारी रशियन नेतृत्व से साझा करके अगले कदम उठाए जाएँगे यह भी रोगोज़िन ने कहा|

अंतरिक्ष क्षेत्र में फिलहाल सक्रिय अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्थानक की समय सीमा २०३० तक होने की बात कही जा रही है| लेकिन, रशिया ने साल २०२४ तक ही सहयोग की गारंटी दी है और इसके बाद रशिया स्वतंत्र अंतरिक्ष स्थान के निर्माण पर ध्यान देगी, यह दावा किया जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.