‘ब्रिक्स’ के साथ रशिया विशिष्ट चलन के एकाधिकार को चुनौती देंगे- रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन का आश्वासन

मॉस्को: रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार की बाधाए एवं व्यापारी मुद्दों पर संरक्षणवादी नीति को विरोध करने का आश्वासन देकर, रशिया ‘ब्रिक्स’ देशों के साथ दुनिया के कुछ करंसीयों के एकाधिकार को चुनौती देगा यह स्पष्ट किया है। चीन में होने वाले हैं ‘ब्रिक्स’ समिट की पृष्ठभूमि पर पुतिन ने स्वतंत्र लेख प्रसिद्ध करके उसमें ब्रिक्स देशों के गट की नैतिक भागीदारी से नए शिखर पाने के लिए तैयार होने की अपेक्षा व्यक्त की है।

चीन में आने वाले हफ्ते में ‘ब्रिक्स’ सदस्य देशों की बैठक आयोजित की गई है। इस पृष्ठभूमि पर राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने सर्व सदस्य देशों को संबोधित करते हुए यह खुला पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने शुरुआत करते ब्रिक्स में चीन के योगदान की प्रशंसा की है और पिछले कई वर्षों से इस गट के अंतरराष्ट्रीय स्तर का योगदान एवं प्रभाव बढ़ने का उल्लेख किया है। ‘ब्रिक्स’ देशों में आर्थिक सहयोग यह एक महत्वपूर्ण घटक होने की बात कहते इस गट से स्थापित हुए ‘न्यू डेवलपमेंट बैंक’ की पुतिन ने प्रशंसा की है।

इसके बाद अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं वित्त व्यवस्था की वर्तमान गतिविधियों का उल्लेख करते हुए, उन्होंने नई उभरती वित्त व्यवस्था पर होने वाले अन्याय पर नाराजगी व्यक्त की है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार, वित्त व्यवस्था और वित्त क्षेत्र में सुधार होने की आवश्यकता को पुतिन ने अपने लेख से प्रस्तुत किया है। अपना मुद्दा स्पष्ट करते हुए रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने वैश्विक व्यवस्था में विशिष्ट करंसी का अतिरिक्त प्रभाव होने का उल्लेख किया है। अंतरराष्ट्रीय वित्त व्यवस्था में सुधार लाने की आवश्यकता है, वित्त व्यवस्था में कुछ विशिष्ट आरक्षित करंसियों का एकाधिकार होकर उनपर मात करने की आवश्यकता है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष तथा वर्ल्ड बैंक ने उनके हिस्सेदारी के नियमों में बदलाव लाने चाहिए ऐसा आवाहन भी पुतिन ने किया है।

रशिया एवं चीन पिछले कई वर्षों से लगातार वैश्विक वित्त व्यवस्था में अमरिकी डॉलर के वर्चस्व को चुनौती देने का प्रयत्न कर रहे हैं। चीन ने अपने ‘युआन’ चलन का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपयोग बढ़ाना, रशिया से चीन को मिलने वाली सहायता, ब्रिक्स की स्थापना, चीन तथा ‘ब्रिक्स’ के माध्यम से निर्माण हुई अर्थ संस्था, यह घटनाएं डॉलर को चुनौती देने की योजना का भाग मानी जाती है।

अमरिकी डॉलर को चुनौती देने के लिए ‘ब्रिक्स’ का उपयोग करने के प्रयत्न शुरू होकर, रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने लिखे इस लेख से इस विषय को प्रोत्साहन मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.