अफगानिस्तान के राष्ट्राध्यक्षीय महल के पास रॉकेट हमले

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

काबुल – मंगलवार को अफगानिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष अश्रफ गनी द्वारा अध्यक्षीय महल में भाषण शुरू रहते समय बडे रॉकेट हमले किए गए| इसमें जीवितहानी नहीं हुई लेकिन राष्ट्राध्यक्ष के महल के सामने हुए इस हमले से दुनिया भर में खलबली मची है| अफगानिस्तान में हफ्ते भर में हुआ ये पॉंचवा वहीं राजधानी काबुल में हुआ तिसरा बड़ा हमला है| तालिबान ने ये हमला किया होगा, ऐसी शंका जताई जाती है|

सुबह राजधानी काबुल के अतिसंरक्षित ठिकानों पर रॉकेट हमले हुए| आतंकियों ने १२ रॉकेट हमले किए, ऐसा अफगाणी सुरक्षा एजन्सीयों ने अपनी जानकारी में कहा| लेकिन स्थानिक २० से अधिक रॉकेट हमले होने का दावा कर रहे है| राष्ट्राध्यक्ष गनी के महले के साथही नाटो के सैनिकी बेस के पास, अमेरीकी दूतावास के बाड़ के पास रॉकेट हमले किए गए| इन रॉकेट हमलों के बाद कुछ घंटे आतंकी और अफगाणी सुरक्षा एजन्सीयों में संघर्ष जारी था|

इस संघर्ष की पृष्ठभूमी पर अफगानी सेना का हेलिकॉप्टर राष्ट्राध्यक्ष महल के पास से रतवाही कर रहा था| अफगानी सेना की आतंकियों के साथ संघर्ष की जानकारी उजागर नहीं हुई है| अफगानी रक्षा तथा सरकारी एजन्सीयों ने दावा किया है कि, इस हमले में दो नागरीक जखमी हुए लेकिन जीवितहानी नहीं हुई| साथही अफगानिस्तान के किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं स्वीकारी|

लेकिन अफगानी राष्ट्राध्यक्ष ने इन हमलों के कुछ घंटों पहले दिया संघर्षविराम का प्रस्ताव तालिबान ने ठुकरा दिया था| इसके बाद अगले कुछ घंटों में तालिबान ने अफगानी विद्यार्थी, महिला साथही सैनिकों को ले जाने वाले बस का अपहरण किया था| अफगानी सुरक्षा एजन्सीयों ने १५७ लोगों को सहीसलामत छुडाया था| लेकिन अभी भी ४० सुरक्षाकर्मी तालिबान की चंगूल में फसे होने का डर जताया जाता है|

तालिबान के पिछले कुछ दिनों से अफगानिस्तान में हमले बढे है| तालिबान ने काबुल के पास गझनी शहर का कब्जा किया हुआ है, जहॉं अब तक तालिबानी और सुरक्षा एजन्सीयों में संघर्ष जारी है| ये संघर्ष सुरू रहते हुए तालिबानी आतंकियों ने पिछले गुरुवार को काबूल में एक स्कूल पर हमला किया था| वहीं उसके दुसरे दिन अफगानी खुफिया एजन्सी के पासवाले कार्यालय गेट के पास आत्मघाती हमले किए थे|

दौरान, राष्ट्राध्यक्ष गनी ने तालिबान को संघर्ष विराम का प्रस्ताव दिया था| लेकिन तालिबान ने संघर्ष विराम का प्रस्ताव ठुकराया है| मात्र रशिया में आयोजित बातचित में शामिल होने के लिए तालिबान के प्रतिनिधी जाने वाले है, ऐसी जानकारी रशियन अधिकारीयों ने दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.