भारत-पाकिस्तान युद्ध होने का खतरा बढ़ा – अमरीकी विश्‍लेषक का अंदाज़ा

नई दिल्ली – जम्मू-कश्‍मीर की नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम का उल्लंघन करके आतंकियों की घुसपैठ करवा रहे पाकिस्तान को भारतीय सेना जोरदार प्रत्युत्तर दे रही है। शनिवार के दिन पाकिस्तानी सेना की ऐसी ही नई कोशिश भारतीय सैनिकों ने नाकाम की। इसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने रात के समय अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आधे घंटे लगातार गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने इस गोलीबारी को दिए प्रत्युत्तर में पाकिस्तान को बड़ी मात्रा में जीवनहानी उठानी पड़ी है, यह जानकारी सामने आ रही है। इसी बीच भारत और पाकिस्तान की सीमा पर निर्माण हुए इस तनाव पर अमरीका स्थित विश्‍लेषक डैनियल मार्की ने चिंता व्यक्त की है। भारत-चीन से भी भारत-पाकिस्तान युद्ध भड़कने की संभावना एवं खतरा अधिक बढ़ रहा है, ऐसा इशारा मार्की ने दिया है।

Indian_Armyबीते कुछ सप्ताहों में पाकिस्तानी सेना ने भारत की नियंत्रण रेखा पर हमलों की तीव्रता बढ़ाई है। कुछ दिन पहले सरकार ने जारी की हुई जानकारी के अनुसार १ मार्च से ७ सितंबर के दौरान पाकिस्तान ने सीमा पर २,४५३ बार युद्धविराम का उल्लंघन किया। सितंबर में ही अब तक ४० से अधिक बार पाकिस्तानी सेना ने युद्धविराम के नियमों को कुचलकर गोलीबारी, मॉर्टर्स के हमले करके आतंकियों की घुसपैठ की साज़िश को अंजाम देने की कोशिश की है। लेकिन, सीमा पर चौकन्ने भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना और उनके इशारों पर नाच रहे आतंकियों के इरादे नाकाम किए हैं। शनिवार के दिन भी पाकिस्तानी सेना ने कश्‍मीर के राजौरी, नौशेरा क्षेत्रों में गोलीबारी करके भारतीय सेना को उकसाया। इसी बीच रात करीबन ११.४५ बजे सांबा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की।

पाकिस्तान की इस गोलीबारी एवं मॉर्टर्स के हमले में भारतीय सेना का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन, भारतीय सैनिकों की कार्रवाई में पाकिस्तान को बड़े जान-माल का नुकसान होने का दावा किया जा रहा है। पाकिस्तानी सेना ने माध्यमों से साझा की हुई जानकारी में जारी संघर्ष में अपना एक सैनिक मारे जाने की बात कही है। लेकिन, पाकिस्तानी सेना माध्यम अपनी जनता से हमेशा की तरह सच्चाई छुपाने की कोशिश कर रही हैं, यह भी स्पष्ट है। नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ऐसे गोलीबारी करके भारतीय सीमा में ड्रोन्स भेजकर हथियारों की तस्करी करने की पाकिस्तान की कोशिशें भी नाकाम की गई हैं। बीते चार महीनों में भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल की कार्रवाई के दौरान ड्रोन्स के ज़रिए हथियार भेजने की पांच बड़ी साज़िशें नाकाम की गई हैं।

daniel-markeyभारत और पाकिस्तान के बीच जारी इस तनाव पर अमरीका के ‘जॉन हॉपकिन्स युनिवर्सिटी ऑफ एडव्हान्स्ड़ इंटरनैशनल स्टडीज्‌’ नामक अभ्यासगुट के विश्‍लेषक डैनियल मार्की ने चिंता व्यक्त की। ‘भारत और चीन के संघर्ष में तार एवं अन्य हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है। यह दोनों देश संघर्ष से बचने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि यह संघर्ष टालने के लिए उनके हाथ में पुख्ता कारण भी हैं। लेकिन, भारत और पाकिस्तान के बारे में यह कहना संभव नहीं होगा। भारत और पाकिस्तान युद्ध के लिए तैयार हैं और चीन से अधिक इन देशों के संघर्ष का खतरा बढ़ रहा है’, यह दावा मार्की ने ब्रिटिश समाचार पत्र से की हुई बातचीत के दौरान किया। बीते कुछ वर्षों में भारत और पाकिस्तान की सीमां पर तोप आग फैला रहे हैं और बीते वर्ष तो हवाई हमला भी किया गया था, इसकी याद मार्की ने ताज़ा की है।

इसी बीच, बीते सप्ताह में पाकिस्तान के सेनाप्रमुख जनरल कमर बाजवा ने सीमा क्षेत्र का दौरा करके अपने सैनिकों को युद्ध के लिए तैयार रहने के आदेश दिए थे। तभी, भारत के सेनाप्रमुख जनरल मनोज मुकूंद नरवणे ने नियंत्रण रेखा का दौरा करके इस क्षेत्र से हो रही आतंकियों की घुसपैठ रोकने के लिए तीन हज़ार अतिरिक्त सैनिक तैनात करने का ऐलान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.