पाँच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित

नई दिल्ली, दि. ११: पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे जाहिर हुए हैं| उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को, तो पंजाब में काँग्रेस पार्टी को साफ बहुमत मिला है| लेकिन मणिपुर और गोवा इन राज्यों में किसी को भी बहुमत न मिला है|

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा इन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे| पंजाब और गोवा में चार फरवरी को एकही पड़ाव में मतदान हुआ था| उसके बाद उत्तर प्रदेश में सात पड़ावों में और मणिपुर में दो पड़ावों में मतदान हुआ| मतदान का आखरी पड़ाव आठ मार्च को खत्म हुआ|

चार फरवरी से आठ मार्च तक एक महीने से ज्यादा समय तक चले इस चुनाव के नतीजों पर पूरे देश का ध्यान लगा था| शनिवार सुबह से इस चुनाव के नतीजे जाहिर होने लगे और कुछ ही समय के बाद मतदाताओं का कौल स्पष्ट हो गया| देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और सहकारी पार्टियों को कुल ३२४ जगह पर जीत मिली| उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान समाजवादी पार्टी और काँग्रेस के गठबंधन को ५५ जगहों पर जीत मिली| तो बहुजन समाजवादी पार्टी १९ जगह लेकर तीसरे स्थान पर आयी है|

पंजाब में काँग्रेस पार्टी को ७७ जगह प्राप्त होकर साफ बहुमत मिला है| वहीं, आम आदमी पार्टी को २० सीटों पर जीत हासिल करके दूसरा स्थान मिला है| शिरोमणी अकाली दल और भाजप के गठबंधन को १८ सीटों पर जीत मिली है|

उत्तराखंड में भाजप को साफ बहुमत मिला है| इस राज्य में ५७ सीटों पर इस पार्टी ने जीत हासिल की है| वहीं काँग्रेस ने ११ सीटे जीती हैं और दो सीटों पर अपक्ष उम्मीदवार जीतकर आये हैं|

लेकिन गोवा और मणिपुर में किसी भी पार्टी को साफ बहुमत नहीं मिला है| गोवा में ४० सीटों में काँग्रेस को सबसे ज्यादा १७ सीटें, तो भाजप को १३ सीटें मिली हैं| साथ ही, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, गोवा फॉवर्ड पार्टी इन पार्टियों को प्रति एक सीट पर और अपक्ष ३ सीटों पर विजयी हुए हैं| गोवा में सरकार बनाने के लिये जरूरी २१ सीटे किसी भी पार्टी को ना मिलने के कारण यहाँ राजनीतिक पेंच निर्माण हुआ है|

मणिपुर में भी ऐसी ही हालत बनी हुई है| २५ सीटे जीतकर काँग्रेस सबसे बड़ी पार्टी साबित हुई है| वहीं, भारतीय जनता पार्टी को २१ सीटों पर जीत मिली है| नागा पिपल्स पार्टी और नेशनल पिपल्स पार्टी को कुल चार सीटों पर जीत मिली है| वहीं लोक जनशक्ति पार्टी को एक सीट पर जीत मिली है| नागालैंड में बहुमत के लिये कुल ३१ सीटों पर जीत मिलना जरूरी था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.