अमरिकी अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आएगी – आर्थिक विशेषज्ञ एवं विश्लेषकों का इशारा

वॉशिंग्टन – अमरीका में ग्राहकों की क्रयशक्ति में गिरावट होने की जानकारी सामने आयी है और यही रुख रहा तो अमरिकी अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ सकती है, ऐसा इशारा आर्थिक विशेषज्ञों ने दिया है। डेविड ब्लैकफ्लावर एवं एलेक्स ब्रायसन नामक आर्थिक विशेषज्ञों ने इससे संबंधित रपट जारी की है। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष और ‘गोल्डमन सैक्स’ ने अमरीका के विकास दर की गिरावट होने का अनुमान लगाया है। सितंबर में अमरीका में रोजगार के अवसर कम होने की बात भी स्पष्ट हुई है।

US-Economy-Recession-01कोरोना की महामारी की पृष्ठभूमि पर कई प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को मंदी ने नुकसान पहुँचाया था। बीते वर्ष के इस झटके के बाद अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य होने के संकेत प्राप्त हुए थे। इसके लिए सरकार ने बड़ी मात्रा में घोषित की हुई आर्थिक सहायता एवं अन्य प्रावधान कारण बने थे। इनमें से कुछ प्रावधान अब हटाए जा रहे हैं। इसका असर अर्थव्यवस्था पर होता दिखाई देने लगा है।

डेविड ब्लैकफ्लावर और एलेक्स ब्रायसन दोनों आर्थिक विशेषज्ञों ने अमरिकी ग्राहकों की खरीदने की क्षमता और उम्मीदों को केंद्र स्थान में रखकर नई मंदी का अनुमान लगाया है। इसके लिए ‘द कॉन्फरन्स बोर्ड’ नामक अभ्यासगुट और मिशिगन युनिवर्सिटी ने जारी किए ग्राहक निदेशांक को आधार बनाया गया। इससे पहले भी इन संस्थाओं ने जारी की हुई जानकारी को आधार बनाकर व्यक्त किए गए अनुमान सच साबित हुए थे, ऐसा ब्लैकफ्लावर और ब्रायसन ने कहा है।

US-Economy-Recessionबीते छह महीनों के दौरान अमरीका में नागरिकों की खरीदने की क्षमता कम होने की बात इन दोनों आर्थिक विशेषज्ञों ने दर्ज़ की है। ‘द कॉन्फरन्स बोर्ड’ ने पेश की हुई जानकारी में बीते वर्ष के नवंबर के बाद ग्राहकों की उम्मीद एवं क्षमता में गिरावट हो रही है और सितंबर में यह निचांकी स्तर पर जा पहुँचने का बयान किया गया है। तभी, मिशिगन युनिवर्सिटी ने जारी की हुई जानकारी में मात्र दो महीनों के दौरान ‘कंज्यूमर इंडेक्स’ में १८ अंश की गिरावट की ओर ध्यान आकर्षित किया है।

रोजगार के अवसरों कमी और बेरोजगारी में बढ़ोतरी, दोनों मुद्दे मंदी के संकेत देते हैं, ऐसा ब्लैकफ्लावर और ब्रायसन ने कहा। इस वर्ष के अन्त तक अमरिकी अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में जाती दिखाई देगी, यह दावा भी इन दोनों आर्थिक विशेषज्ञों ने किया।

यह दावा सामने आ रहा है तभी ‘बिज़नेस इनसायडर’ नामक वेबसाईट ने अमरिकी अर्थव्यवस्था में वर्ष १९७० की स्थिति दोहराएगी, यह संभावना भी जताई है। महंगाई में बढ़ोतरी और आर्थिक विकास पर रोक लगने की स्थिति अब फिर से उभर सकती है, इस ओर भी वर्णित वेबसाईट ने ध्यान आकर्षित किया। अमरिकी कंपनियों की रपट पर अलग अलग विश्लेयषक संज्ञान ले रहे हैं, यह दावा भी इस लेख में किया गया है।

इसी बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष और ‘गोल्डमन सैक्स’ इन आर्थिक संस्थाओं ने अमरीका के विकास दर में गिरावट होगी, यह अनुमान व्यक्त किया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने इससे पहले व्यक्त किए हुए अनुमान की तुलना में अमरिकी अर्थव्यवस्था के विकास दर में १ प्रतिशत गिरावट आएगी, ऐसा कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.