भारत का रक्षण और शत्रु के विनाश के लिए नई दिल्ली मे राष्ट्र रक्षा महायज्ञ संपन्न होगा

नई दिल्ली: राष्ट्र की रक्षा एवं राष्ट्र के शत्रु के विनाश के लिए माता बगलामुखी देवी को आवाहन करनेवाला ‘राष्ट्र रक्षा महायज्ञ’ राजधानी नई दिल्ली में संपन्न होने वाला है। आने वाले महीने में होनेवाले इस महायज्ञ के लिए देश के कोने कोने से जल एवं मृतिका नई दिल्ली में लायी जाएगी। इस जल एवं मृतिका से १०८ यज्ञ कुंड तैयार किए जाएंगे। इस का उपयोग इस महायज्ञ के लिए होनेवाला है। इस के लिए ‘जल मिट्टी रथ यात्रा’ का शुभारंभ हुआ है और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में यह रथ यात्रा शुरू हुयी है।

बुधवार को १४ फरवरी के रोज नई दिल्ली के इंडिया गेट से जल मिट्टी रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ है। चार धाम से पाकिस्तान से जुड़े सीमा भाग तक तथा डोकलाम का पानी एवं मृतिका लेकर यह रथयात्रा नई दिल्ली में लौटेगी। यह पानी एवं मिट्टी से १०८ यज्ञ कुंड तैयार किए जाएंगे। इस यज्ञ कुंड का उपयोग ‘राष्ट्ररक्षा महायज्ञ’ के लिए किया जाएगा। १८ से २५ मार्च कार्यकाल में होने वाले इस महायज्ञ में हजारों लोग शामिल होने वाले हैं। नई दिल्ली में के लाल किले में के पास यह महायज्ञ संपन्न होगा।

इस महायज्ञ को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अन्य मान्यवर उपस्थित रहने वाले हैं। उस के लिए आरंभ हुए जल मिट्टी रथ यात्रा के निमित्त से बोलते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने इस महायज्ञ के पीछे होनेवाली संकल्पना स्पष्ट की है। देश में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो एवं भारत सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी बनें इस हेतु से यह महायज्ञ किया जा रहा है, ऐसा केंद्रीय गृहमंत्री का कहना है। इस  महायज्ञ से देश की शत्रु का विनाश होकर अंतर्गत एवं बाहरी शत्रुओं से देश सुरक्षित रहे, इस के लिए किया जा रहा है, ऐसा इस महायज्ञ के आयोजक एवं संसद सदस्य महेश गिरी ने कहा है।

शत्रु एवं दुष्ट शक्ति का विनाश करना यह बगलामुखी देवी का प्रमुख कार्य माना जाता है। वल्गा एवं पितांबरा इस नाम से भी आवाहन होने वाली माता बगलामुखी सज्जनों की सुरक्षा एवं अधर्मी दुर्जनों का नाश करती है। इसीलिए राष्ट्र के शत्रु का विनाश करने के लिए १० महाविद्याओं में से अष्टम महाविद्या होनेवाले माता बगलामुखी महायज्ञ द्वारा आवाहन किया जाएगा। उस के लिए हजारों लोग सवा दो करोड़ पवित्र मंत्र जाप करने वाले हैं। इस महायज्ञ को ५० हजार से अधिक लोग उपस्थित रहेंगे, ऐसा आयोजको का कहना है।

यह महायज्ञ राष्ट्रहित के लिए होकर, इस में सभी शामिल हो ऐसा आवाहन केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.