समझौते से इनकार करनेवाले सऊदी के प्रिन्स अलवालिद को कारागृह भेजा

रियाध: पिछले दो महीनों से भ्रष्टाचार के आरोप के अंतर्गत सौदी अरेबिया के ‘रिट्ज कार्लटन’ पंचतारांकित हॉटेल में कैद कीये हुए प्रिंस अलवालिद बिन तलाल को सीधे कारावास में भेजा गया है। सऊदी सल्तनत के साथ समझौते फसने के बाद प्रिंस अलवालिद को कारावास में भेजने का निर्णय हुआ है, ऐसी जानकारी एक संकेतस्थल ने दी है। सऊदी के यंत्रणा ने इस बारे में अधिकृत जानकारी नहीं दी है। पर रिट्ज कार्लटन होटल फिर एक बार विदेशी पर्यटकों के लिए खुला होने वाला है, ऐसी बात होटल ने घोषित की है।

प्रिंस अलवालिद

भ्रष्टाचार के आरोप में होने वाले लगभग २०० से अधिक लोगों को इस पंचतारांकित हॉटेल में कैद किया गया था। इस में सऊदी के राजपुत्रो का समावेश था। इन में लगभग १२५ से अधिक लोगों ने सऊदी के सल्तनत से सेटलमेंट करके अपनी रिहाई करवाई है। इस के लिए अपनी संपत्ति की ७० प्रतिशत रकम सऊदी के तिजोरी में जमा करने की बात उन्होंने मानी थी। तथा क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का नेतृत्व स्वीकारने में भी १२५ आरोपियों ने तैयारी दिखाई थी।

पर अभी भी कैद में होने वाले ६० से अधिक लोगों ने यह शर्त मानने से तैयार ना होकर, इस में प्रिंस अलवालिद का समावेश है। पिछले शनिवार प्रिंस अलवालिद ने समझौते के लिए सऊदी के यंत्रणा से चर्चा शुरू करने का दावा एक अधिकारी ने किया था। सऊदी की यंत्रणा ने प्रिंस अलवालिद को संपत्ति के ६ अब्ज डॉलर्स सऊदी के तिजोरी में जमा करने की सूचना की थी। पर प्रिंस अलवालिद इस से इनकार किया है। इसकी वजह से यह चर्चा फँसने की जानकारी अल-अरेबी अज-जदीद इस संकेत स्थल ने प्रसिद्ध की है। प्रिंस अलवालिद के पास १७ अब्ज डॉलर्स इतनी संपत्ति है।

उसके बाद सऊदी के यंत्रणा ने प्रिंस अलवालिद को अल हईर यहां अत्यंत सुरक्षित कारागृह में भेजने का दावा इस संकेत स्थल ने दिया है। अल हईर कारागृह में कैद होने के बाद प्रिंस अलवालिद की तबीयत बिगड़ने का दावा किया जा रहा है। उसके साथ प्रिंस अलवालिद इनसे सऊदी यंत्रणा के साथ नए समझौते शुरू होने की खबरें सामने आ रही है।

प्रिंस अलवालिद इन के साथ अन्य आरोपी को अल हईर में स्थानांतरित किया गया है, ऐसा संकेतस्थल में दिए जानकारी में कहा है। पर इस बारे में सऊदी यंत्रणा से अधिक जानकारी सामने नहीं आयी है।

‘रिट्ज कार्लटन’ इस पंचतारांकित हॉटेल में एक कर्मचारी ने अंतरराष्ट्रीय वित्त संस्था को दिया जानकारी के अनुसार आने वाले महीने में होटल फिर से शुरू होने वाला है। तथा १४ फरवरी से विदेशी पर्यटक और व्यवसाईको के लिए होटल पूर्ववत खुला होगा, ऐसी जानकारी इस पंचतारांकित हॉटेल के संकेत स्थल पर प्रसिद्ध की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.