भारत के साथ रहनेवाली दोस्ती पर अफ़गानिस्तान को गर्व

पाक़िस्तान की दोमुँही नीति की कड़ी आलोचना करते हुए अफ़गानी राष्ट्राध्यक्ष अश्रफ गनी ने, ‘भारत के साथ रहनेवाली दोस्ती पर अफ़गानिस्तान को सबसे अधिक गर्व है’ ऐसा कहा| साथ ही, अफ़गानिस्तान की विदेशनीति में पाक़िस्तान दखलअंदाज़ी ना करें, ऐसी फटकार भी उन्होंने लगाई|

ghani-modi- राष्ट्राध्यक्ष अश्रफ गनी

अफ़गानिस्तान की भारत से दोस्ती महत्वपूर्ण और भरोसे पर आधारित है, ऐसा गनी ने स्पष्ट किया| ‘भारत अफ़गानिस्तान का परंपरागत दोस्त राष्ट्र है, इस बात पर मुझे गर्व है| भारत अफ़गानिस्तान के विकास के लिए बांध खड़ा कर रहा है| साथ ही, लोकतंत्रसमर्थक भारत अफ़गानिस्तान के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रयास कर रहा है’ ऐसा गनी ने कहा|

इसीलिए अफ़गानिस्तान की विदेशनीति में भारत को अहम स्थान है, ऐसा गनी ने कहा| साथ ही, भारत और अफ़गानिस्तान संबंधो में पाक़िस्तान दखलअंदाज़ी ना करें| अगर पाक़िस्तान ऐसे करता है, तो फिर यह अफ़गानिस्तान के संप्रभुत अधिकारों का उल्लंघन है, ऐसी चेतावनी अफगानी राष्ट्राध्यक्ष ने दी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.