‘ग्रीनलैंड’ खरीद ने के लिए गंभीर अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डेन्मार्क से बातचीत करने की तैयारी में

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंगटन – सामरिक नजरिए से अहम होनेवाले उत्तरी गोलार्ध के ‘ग्रीनलैंड’ यह प्रदेश खरीद ने का ऐलान अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने किया है| यह ऐलान यानी एक मजाक होने का दावा पहले किया गया| लेकिन, यह मजाक का विषय नही है, यह कहकर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने इस मसले की गंभीरता रेखांकित की| ‘ग्रीनलैंड’ यह डेन्मार्क का प्रदेश है और जल्द ही इस विषय पर डेन्मार्क के प्रधानमंत्री ‘मेट फ्रेड्रिक्सन’ के साथ बातचीत करने के संकेत राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने दिए है|

पिछले सप्ताह में अमरिकी माध्यम और सोशल मीडिया पर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ग्रीनलैंड खरीदने के विचार में होने के समाचार प्रसिद्ध हुए थे| ग्रीनलैंड की खरीद को लेकर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प अपने प्रशासन से बातचीत कर रहे है, यह भी माध्यमों ने प्रसिद्ध किया था| इसमें सच्चाई ना होने के दावे भी कुछ अमरिकी समाचार पत्रों ने किया था| लेकिन, अगले कुछ घंटों में ही राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ‘ग्रीनलैंड’ संबंधी जानकारी देकर सबको झटका दिया| 

एक बडे ‘इस्टेट डिल’ के तौर पर ग्रीनलैंड की खरदी करने की बात अमरिरकी राष्ट्राध्यक्ष ने कही| ‘ग्रीनलैंड का कब्जा रखनेवाले डेन्मार्क को हर वर्ष इस प्रदेश पर ७० करोड डॉलर्स खर्च हो रहा है और इससे डेन्मार्क की वित्तव्यवस्था पर भी असर हो रहा है| इस वजह से डेन्मार्क के हित के लिए और सामरिक नजरिए से अहम साबित होनेवाले ग्रीनलैंड की खरीद अमरिका के लिए भी लाभदायी होगी’, यह ऐलान ट्रम्प ने किया|

डेन्मार्क यह अमरिका का मित्रदेश है और अमरिका ने हमेशा डेन्मार्क की रक्षा की है, इस बात की भी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने याद दिलाई| ग्रीनलैंड के खरीद का ऐलान करने का यह पहला अवसर नही है| इससे पहले वर्ष १९४६ में अमरिका के उस समय के राष्ट्राध्यक्ष हॅरी ट्रुमन ने भी १० करोड डॉलर्स की किमत में ग्रीनलैंड की खरीद का प्रस्ताव दिया था|

इस दौरान, ग्रीनलैंड यह डेन्मार्क का स्वायत्त प्रदेश है| इस प्रदेश में खदानों के बडे भंडार होने का वैज्ञानिकों का दावा है| अबतक इस खदानों से जरा भी खनन हुआ नही है| इस वजह से अमरिका ने यह प्रदेश खरीद ने पर इसका बडा लाभ अमरिका को हो सकता है| साथ ही लष्करी नजरिए से भी ग्रीनलैंड पर कब्जा करना अमरिका के लिए अहम साबित होगा, ऐसा अमरिकी समाचार चैनल और विश्‍लेषकों का कहना है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.