राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ईरान और उत्तर कोरिया के खिलाफ युद्ध पुकारने की तयारी में- अमरिका के भूतपूर्व संसद सदस्य रॉन पॉल का इशारा

वॉशिंगटन: अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इस साल के आखिर तक ईरान और उत्तर कोरिया में से किसी एक या दोनों देशों के साथ युद्ध पुकारने की तैयारी में हैं, ऐसा इशारा अमरिका के भूतपूर्व संसद सदस्य रॉन पॉल  ने दिया है। कोरियन क्षेत्र के बोम्बर्स की गतिविधियाँ, परमाणु परिक्षण और पर्शियन खाड़ियों में अमरिकी नौसेना ने शुरू की हुई कार्रवाइयों की तरफ ध्यान आकर्षित करके पॉल ने यह इशारा दिया है। उसी दौरान ट्रम्प ने युद्ध पुकारा तो उनको अपना राष्ट्राध्यक्ष पद गंवाना पड़ेगा, ऐसा भी इशारा पॉल ने दिया है।

‘रॉन पॉल इंस्टिट्यूट’ इस वेबसाइट पर लिखे हुए एक लेख में पॉल ने, राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की ओर से शुरू युद्ध की तैयारी की जानकारी दी है। पिछले कुछ दिनों से ट्रम्प प्रशासन की ओर से शुरू इस मामले की गतिविधियों की तरफ पॉल ने ध्यान आकर्षित किया है। कुछ दिनों पहले अमरिका ने उत्तर कोरिया के पास दो परमाणु वाहक बॉम्बर्स विमानों को भेजा था। उसके बाद उत्तर कोरिया के मुद्दे पर चीन द्वारा कुछ भी न करने से राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने तीव्र नाराजगी जताई थी। उसी दौरान अमरिका ने फिर से ऐसा नहीं होने देंगे, ऐसा इशारा भी दिया था।

उत्तर कोरिया ने पिछले हफ्ते किए हुए अंतर महाद्वीपीय मिसाइल परिक्षण के बाद अमरिकी मीडिया ने उत्तर कोरिया के खिलाफ युद्ध का दावा भी किया था। उसमे राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इस साल के आखिर तक उत्तर कोरिया के खिलाफ युद्ध पुकारेंगे, ऐसा कहा गया था। अमरिकी रक्षा मुख्यालय ‘पेंटागन’ के सूत्रों ने दी जानकारी के अनुसार यह दावा किया है, ऐसा मीडिया ने कहा है। उत्तर कोरिया के साथ साथ ईरान के खिलाफ भी ट्रम्प युद्ध पुकारेंगे, ऐसा रौन पॉल ने अपने लेख में लिखा है।

अमरिकी नौसेना की ओर से ईरान के पास पर्शियन खाड़ी में आक्रामक गतिविधियाँ शुरू हैं। पिछले कुछ दिनों में अमरिकन युद्ध नौकाओं ने तीन बार ईरानी युद्ध नौकाओं को ‘वार्निंग शॉट्स’ के रूप में इशारा देने की बात की थी, इस तरफ पॉल ने ध्यान आकर्षित किया है। इस तरह की घटना अमरिका के पास मेक्सिकन खाड़ी में घटती है तो अमरिका क्या कार्रवाई करेगी इसका भान होना चाहिए, ऐसा इशारा भी पॉल ने दिया। पॉल ने अमरिका ने ईरान पर लगाए हुए नए प्रतिबंधों का भी जिक्र किया।

राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प उत्तर कोरिया और ईरान में से किसी भी एक देश या दोनों देशों के साथ युदध पुकारेंगे, इसका पुनरुच्चार भी पॉल ने किया है। रशिया मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों से आ रहा दबाव टालने के लिए राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ‘नाईस लिटिल वॉर’ ‘अच्छा सा छोटा युद्ध’ पुकारेंगे। लेकिन उसका बड़े युद्ध में रूपांतरण हो सकता है, ऐसा इशारा भी अमरिका के भूतपूर्व संसद सदस्य ने दिया है। ट्रम्प ने युद्ध शुरू किया, तो उन्हें राष्ट्राध्यक्ष पद गंवाना पड़ेगा, ऐसा भी पॉल ने अपने लेख में इशारा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.