राष्ट्राध्यक्ष मैक्रोन इनकी नीति की वजह से फ्रान्स में गृहयुद्ध भडकेगा – फ्रेन्च प्रदर्शकों की चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

पैरिस – फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष इमैनुएल मैक्रोन इनकी धारणा सामान्य फ्रेंच जनता के विरोध में होकर जनता फिलहाल जो तकलीफ सहन कर रही है, उसके लिए वही जिम्मेदार है| जब तक जनता को तकलीफ हो रही है एवं राष्ट्राध्यक्ष अपनी धारणा नहीं बदलते, तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे और जल्द ही फ्रान्स में गृहयुद्ध भड़केगा, ऐसी कड़ी चेतावनी फ्रेंच प्रदर्शनकारियों ने दी है|

फ्रान्स में नवंबर महीने से यलो वेस्टस् आंदोलन शुरू हुआ है| जिससे फ्रेंच जनता का मैक्रोन इनके प्रशासन के विरोध में असंतोष बढ़ता दिखाई दे रहा है| लगातार ८ हफ्ते राजधानी पैरिस के साथ देश के विभिन्न शहरों में प्रदर्शन शुरू होकर उसे नियंत्रित करने के लिए राष्ट्राध्यक्ष मैक्रोन असफल हुए हैं| ईंधन के दाम कम करने के बारे में लिए निर्णय तथा देश में विविध गुटों से संवाद करने के लिए दिया प्रस्ताव जैसे उपाय योजना असफल होने की बात स्पष्ट हो रही है|

फ्रेंच प्रदर्शनकर्ताओं ने अबतक राष्ट्राध्यक्ष मैक्रोन के इस्तीफे की मांग पकड़ के रखी है और प्रदर्शन अधिक तीव्र करने की चेतावनी दी है| यलो वेस्टस् प्रदर्शको ने एक्ट ८ नाम से स्वतंत्र निवेदन प्रसिद्ध किया है| जिसमें वापसी न करने की बात सूचित की हैं| मैक्रोन एवं उनके समर्थक फ्रेंच नागरिकों से भिखारी की तरह बर्ताव कर रहे हैं और यह कायम रहा तो क्रोध का रूपांतर द्वेष में होगा ऐसी चेतावनी दी गई है|

फ्रान्स में प्रसार माध्यम एवं स्वतंत्र गुटों द्वारा किए सर्वेक्षण में लगभग ५५ प्रतिशत नागरिकों ने प्रदर्शन शुरू रखने के पक्ष से अपना मत दर्ज किया है| तथा ७५ प्रतिशत नागरिकों ने मैक्रोन इनके प्रशासन को ना मंजूरी जताई है|

राष्ट्राध्यक्ष मैक्रोन इनके इस्तीफे की मांग करनेवाले यलो वेस्टस् आंदोलकों को यूरोप के अन्य भागों से मिलनेवाले समर्थन प्रस्थापित एवं उदारमतवादी यूरोपीय प्रशासन के लिए बहुत बड़ा धक्का हो रहा है|

पिछले कुछ वर्षों में यूरोप के विविध देशों में राष्ट्रवादी गुटों का प्रभाव बढ़ते समय प्रस्थापित प्रशासन के भाग होनेवाले चुनिंदा देशों ने इसके विरोध में आक्रामक संगठन निर्माण किया है| इस संगठनों की नींव हिलने की बात यलो वेस्टस् आंदोलन से स्पष्ट हो रही है और आने वाले समय में पूर्ण यूरोप में उसकी प्रतिक्रिया उमड़ने के संकेत मिल रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.