परमाणु अस्त्र हमले के संदर्भ में सर्वाधिकार राष्ट्राध्यक्ष बायडेन खुद ही छोड़ दें – डेमोक्रॅट पार्टी के सांसदों की माँग

democrat-bidenवॉशिंग्टन – अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन, परमाणु अस्त्र हमले के संदर्भ में केवल राष्ट्राध्यक्ष के पास ही होने वाले सर्वाधिकार खुद ही छोड़ दें, ऐसी विवादास्पद माँग सत्ताधारी डेमोक्रॅट पार्टी के सदस्यों ने ही की है। लगभग ३० से अधिक सांसदों ने ऐसी माँग करनेवाला पत्र लिखा होने की जानकारी अमरिकी माध्यमों ने दी। एक ही नेता के पास परमाणु अस्त्रों के हमले के संदर्भ में अधिकार होना, यह बहुत ही खतरनाक बात है, ऐसा इन सांसदों का कहना है।

‘अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्षों ने अन्य देशों पर परमाणु अस्त्र हमले करने की धमकियाँ दीं थीं। कुछ राष्ट्राध्यक्षों ने इस संदर्भ में किए बयान और गतिविधियाँ तत्कालीन अधिकारियों की चिंता बढ़ानेवालीं साबित हुईं थीं। हालाँकि राष्ट्राध्यक्ष द्वारा ऐसे हमले से पहले अन्य अधिकारियों से सलाह लेने की प्रथा है, फिर भी उस संदर्भ में ठोस प्रावधान नहीं हैं। युद्ध कानूनों के अनुसार यदि परमाणु अस्त्र हमले के आदेश कानूनन हैं, तो रक्षा बलों को उस पर अमल करना बंधनकारक है। अमरीका के न्यूक्लिअर फोर्सेस की वर्तमान रचना के अनुसार, ऐसा हमला चंद कुछ मिनटों में ही हो सकता है’, ऐसा कहकर, एक ही व्यक्ति के हाथ में परमाणु अस्त्र हमले के सर्वाधिकार रखना यह बहुत ही खतरनाक बात होने का एहसास करा दिया गया है।

democrat-bidenराष्ट्राध्यक्ष बायडेन यह अधिकार छोड़ दें, ऐसी माँग करते हुए ही इन सांसदों ने कुछ विकल्प भी सुझाए हैं। उनमें, राष्ट्राध्यक्ष उपराष्ट्राध्यक्ष और सभापति से अनुमति ले लें, ऐसा सुझाया गया है। पिछले महीने में अमरीका में कॅपिटल हिल में हुए हिंसाचार के बाद सभापति नॅन्सी पेलोसी ने, तत्कालीन राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प परमाणु अस्त्र हमले का कदम उठा सकते हैं, ऐसा डर जाहिर किया था। पेलोसी ने रक्षादल प्रमुख जनरल मार्क मिले के साथ इस मुद्दे पर चर्चा भी की थी।

लेकिन अब डेमोक्रॅट पार्टी के सदस्यों द्वारा, अपनी ही पार्टी के राष्ट्राध्यक्ष परमाणु अस्त्र हमले का अधिकार छोड़ दें, ऐसी आग्रही माँग की जाना, यह अमरीका की बहुत बड़ी राजनीतिक गतिविधि साबित होती है। इससे राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की ढलती उम्र और उनकी क्षमता का मुद्दा फिर एक बार चर्चा में आया है। खुद सत्ताधारी डेमोक्रॅट पार्टी के सांसदों का ही बायडेन की क्षमता पर विश्वास ना होने के बात दिखाई दे रही है। कुछ दिन पहले, राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने एक न्यूज़ चैनल ने आयोजित किए कार्यक्रम में बात करते हुए, व्हाइट हाउस में रहना अपने लिए सोनेरी पिंजरे में रहने जैसा है, ऐसा कहा था।

democrat-bidenज्यो बायडेन ये अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष होनेवाले सबसे बूढ़े राजनीतिक नेता हैं। उन्होंने अपनी उम्मीदवारी घोषित करने के बाद, क्या उनके पास राष्ट्राध्यक्षपद के लिए आवश्यक शारिरीक उर्जा और मानसिक क्षमता है, इसपर चर्चा शुरू हुई थी। उपराष्ट्राध्यक्षपद के लिए कमला हॅरिस का नाम निश्चित होने के बाद भी सोशल मीडिया पर, बायडेन का स्थान हॅरिस लेंगी, ऐसी चर्चा शुरू हुई थी।

दो साल पहले पूर्व रक्षामंत्री रॉबर्ट गेट्स ने भी, क्या बायडेन जैसे वृद्ध व्यक्ति के पास राष्ट्राध्यक्षपद के लिए आवश्यक क्षमता है, ऐसा शक़ जाहिर किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.