इस्रायल का अस्तित्व होने तक खाडी क्षेत्र में शांति संभव नही – चरमपंथी मुस्लिम ब्रदरहूड

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरजेरूसलम – खाडी क्षेत्र में इस्रायल इस राष्ट्र का अस्तित्व होने तक कभी भी शांति नही बन सकेगी, यह धमकी चरमपंथी मुस्लिम ब्रदरहूड संगठन ने दी है| अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के सलाहकार जॅरेड कश्‍नर ने ‘इस्रायल पैलस्टिन’ के बीच शांति बने इस लिए व्यापक प्रस्ताव रखा था| ‘डील ऑफ द सेंच्युरी’ के तौर पर जाने गए इस समझौते को सौदी अरब के साथ कुछ देशों ने समर्थन दिया है| पैलस्टिन, ईरान के अलावा कई चरमपंथी एवं आतंकी गुटों ने यह प्रस्ताव ठुकराया है|

वर्ष १९२८ में इजिप्ट में गठित हुए ‘ब्रदरहूड’ ने कश्‍नर के ‘डील ऑफ द सेंच्युरी’ पर कडी आलोचना की है| इस बारे में एक व्हिडीओ सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध हुआ है और ‘इन्व्हेस्टिगेटिव्ह प्रोजेक्ट ऑन टेररिझम’ इस वेबसाईट ने यह जानकारी सामने लायी है| इसमें अमरिका के साथ अन्य देशों में ‘ब्रदरहूड’ के नेता कश्‍नर के प्रस्ताव पर आलोचना करते दिखाए गए है| ब्रदरहूड के सोशल मीडिया पर भी इस संबंध में एक पोस्ट प्रसिद्ध हुई है|

इस्रायल के साथ संबंध सामान्य करने की सभी कोशिशों का ब्रदरहूड स्पष्ट निषेध करती है| इस संबंधी सभी गतिविधियां हमें मंजूर नही| इस्रायल और अमरिका के इस समझौते में शामिल सभी अरब हुकूमतें जनता के बैरी है| साथ ही उन्होंने पैलस्टिन के उद्देश्यों के साथ ही द्रोह किया है| अरब एवं इस्लामधर्मियों की इस मुद्दे पर काफी स्पष्ट भूमिका है| हम किसी भी स्थिति में इस्रायल का समर्थन नही करेंगे और पैलस्टिन के साथ खडे रहेंगे, इन शब्दों में ब्रदरहूड ने शांति का कोई भी प्रस्ताव स्वीकार ने से इन्कार किया है|

कश्‍नर के प्रस्ताव के नुसार पैलस्टिन के विकास के लिए ५० अरब डॉलर्स का निवेष किया जाएगा| इस प्रस्ताव को सौदी अरब ने समर्थन देते मय यह निवेष स्वतंत्र पैलस्टिन के निर्माण की नींव साबित होगी, यह दावा किया है| लेकिन, ब्रदरहूड के साथ खाडी क्षेत्र की सभी आतंकी संगठनों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है| इसके पीछे इस्रायल का अस्तित्व मानने से ही इन्कार करना यह एक ही उद्देश्य होने की बात सामना आ रही है| साथ ही इस इन्कार का अन्य किसी भी मुद्दे से संबंध नही है, यही बात ब्रदरहूड की धमकी से स्पष्ट होने का मत ‘इन्व्हेस्टिगेटिव्ह प्रोजेक्ट ऑन टेररिझम’ ने कहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.