पैसिफिक महासागर में स्थित ‘पलाऊ’ ने चीन के घुसपैठी जहाज़ों को हिरासत में लिया – २८ मछुआर एवं नाविकों की हुई गिरफ्तारी

पलाऊ/बीजिंग – पैसिफिक महासागर क्षेत्र में ‘आयलैण्ड कंट्री’ के तौर पर पहचान प्राप्त करनेवाले ‘पलाऊ’ ने चीन के मछुआरों के जहाज़ एवं नाविकों को हिरासत में लिया है। चीन के जहाज़ पलाऊ की समुद्री सीमा में घुसकर मछली पकड़ रहे थे, यह आरोप पलाऊ की यंत्रणाओं ने किया है। तैवान को स्वीकृति देनेवाले चुनिंदा देशों में पलाऊ का समावेश होता है। इसी कारण यह कार्रवाई ध्यान आकर्षित करनेवाली साबित हुई है।

pacific-ocean-chinaचीनी मछुआरों के जहाज़ों के काफिले ने इससे पहले ‘साउथ चायना सी’ एवं ‘ईस्ट चायना सी’ में कई देशों की समुद्री सीमाओं में घुसपैठ करने की बात स्पष्ट हुई है। इन मुछआरों के जहाज़ों को चीन के तटरक्षक बल एवं नौसेना का साथ प्राप्त हुआ है और ऐसा काफिला ‘नेवल मिलीशिआ’ के तौर पर कार्यरत होने की बात कही जा रही है। अपनी सरहद से बाहरी क्षेत्रों पर हक जताने के माध्यम के तौर पर चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत ने इनका इस्तेमाल शुरू किया है, ऐसे दावे कई अभ्यासगुट एवं विश्‍लेषकों ने किए है।

कुछ महीने पहले चीन के मछुआरों के २५० से अधिक जहाज़ों के बेड़े ने पैसिफिक महासागर के संरक्षित ‘गैलापैगोस आयलैण्ड्स’ क्षेत्र में खतरनाक तरीके से अपनी मौजुदगी दिखाई थी। इस मुद्दे पर अमरीका के साथ लैटिन अमरिकी देशों ने भी आक्रामक भूमिका अपनाई थी। वर्ष २०१७ में चीन के मछुआरों का एक बड़ा जहाज़ भी हिरासत में लिया गया था। लेकिन, पलाऊ की समुद्री सीमा में चीन के मछुआरों के जहाज़ों ने घुसपैठ करने की घटना पहली बार सामने आयी है।

pacific-ocean-chinaपलाऊ के ‘मरिन लॉ ऐण्ड एन्फोर्समेंट डिविजन’ ने चीन के सात जहाज़ हेलेन रीफ क्षेत्र से हिरासत मे लिए हैं। इसमें एक बड़े और छह छोटे जहाज़ों का समावेश है। इन चीनी जहाज़ों पर २८ मछुआरे और नाविकों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा इन जहाज़ों पर ‘सी कुकुंबर’ एवं अन्य सामान भी बरामद किया गया है, यह जानकारी पलाऊ ने साझा की है।

पलाऊ, पश्‍चिमी पैसिफिक क्षेत्र में काफी छोटे आकार का देश है और इस देश की जनसंख्या मात्र १८ हज़ार है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैवान को स्वीकृति देनेवाले चुनिंदा देशों में इस ‘आयलैण्ड कंट्री’ का समावेश है। कुछ महीने पहले इस देश ने अमरीका को अपने क्षेत्र में लष्करी अड्डा स्थापित करने के लिए बिनती की थी। फिलहाल इस देश को ऑस्ट्रेलिया से आर्थिक एवं सुरक्षा विषयक सहायता प्राप्त होती है।

pacific-ocean-chinaइसी बीच कुछ दिन पहले लैटिन अमरीका के निकट समुद्री क्षेत्र में चीनी मछुआरों के जहाज़ों का बेड़ा देखा जाने का समाचार प्राप्त हुआ था। लैटिन अमरीका के चिली की समुद्री सीमा के करीब यह बेड़ा देखा गया था और चिली ने अपने युद्धपोत एवं गश्‍त पोत भी इस इलाके पर नज़र रखने के लिए रवाना किए हैं। अपनी समुद्री सीमा के करीब अवैध हरकतें बर्दाश्‍त नहीं करेंगे, यह इशारा भी चिली ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.