पाकिस्तान के वायुसेनाप्रमुख की भारत को धमकी

नवी दिल्ली/स्कार्डू, दि. २४: भारतीय सेना ने पाकिस्तान की चौकियों को तबाह करके उसका विडियो जारी करने के बाद, अपनी ताकद पर घमंड करनेवाली पाकिस्तानी सेना ने अपनी बची कुची इज्जत रखने के लिए भारत की चौकियों को तबाह करने का दावा किया है| साथ ही, इसका विडियो पाकिस्तानी सेना ने जारी किया है| लेकिन यह विडियों जाली है ऐसा स्पषट होने की वजह से पाकिस्तान की और भी बदनामी हुई है| इस पृष्ठभूमि पर, पाकिस्तान के वायुसेनाप्रमुख सोहेल अमन ने सियाचिन के पास स्कार्डू में पाकिस्तान के वायुसेना बेस को भेट दी| भारत ने आक्रमण करने की कोशिश की, तो भारत की आनेवालीं पुश्तें याद रखेंगी, ऐसा करारा जवाब दिया जायेगा, एसी धमकी पाकिस्तान के वायुसेनाप्रमुख ने इस समय दी|

नौशेरा और नौगाम सेक्टर के करिब पाकिस्तान की चौकियों को तबाह करने का विडियो भारतीय सेना की ओर से जारी किया गया| इस विडियों का जवाब देने के लिए पाकिस्तानी सेना ने भी एक विडियों जारी करते हुए, ‘हमने भी भारत की चौकियों को तबाह किया है’ ऐसा दावा किया| लेकिन ‘यह विडियों पुराना है और सोशल मिडिया पर यह विडियो पहले से ही मौजूद है| साथ ही, इस विडियों में जो चौकियाँ दिखायीं गयीं हैं, वे भारतीय सेना की चौकियाँ नहीं हैं| इस विडियो को एडिट भी किया गया है’ ऐसा दिखाते हुए, यह विडियो जाली है, ऐसा भारतीय मिडिया ने सबके सामने उजागर किया है| भारतीय सेना के अधिकारियों ने भी, यह विडियो जाली है, ऐसा कहा है| भारतीय सेना की कौनसी चौकियों को तबाह किया गया, इसका खुलासा पाकिस्तान सेना ने करना चाहिए, ऐसी माँग भारतीय विश्‍लेषको ने की है|

दुसरी ओर पाकिस्तान ने सियाचीन सीमा के पास वायुसेना का बेस कार्यान्वित किया है| पाकिस्तान के वायुसेनाप्रमुख ने सियाचीन के पास ‘कादरी’ नाम के इस बेस कीं भेंट करते हुए सुरक्षा का जायज़ा लिया| ‘भारत की आनेवाली पुश्तें ध्यान में रखेंगी, ऐसा जवाब भारत को दिया जायेगा’, ऐसा पाकिस्तान के वायुसेनाप्रमुख सोहेल अमन ने धमकाया है|

स्कार्डू में पाकिस्तानी वायुसेना ने युद्धअभ्यास शुरू किया है| उस समय पाकिस्तान के वायुसेनाप्रमुख ने मिराज इस लड़ाकू विमान से उड़ान भरी| लेकिन भारत की हवाई सीमा का उल्लंघन करने की भूल पाकिस्तान के वायुसेनाप्रमुख ने नहीं की| भारत की हवाई सीमा में इस विमान ने उड़ान भरने के पाकिस्तान ने किये दावे को भारत ने झुटलाया है और पाकिस्तान के किसी भी विमान ने भारत की हवाई सीमा में प्रवेश नही किया है, ऐसा भारतीय वायुसेना की ओर से स्पष्ट किया गया|

भारत ने की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान को युद्ध शुरू होने का ड़र सता रहा है| इस वजह से युद्ध के समय शुरू किया जानेवाला पाकिस्तान का स्कार्डू का हवाई अड्डा पाकिस्तान ने फिर से शुरू किया है, ऐसा कुछ विश्‍लेषकों का कहना है| भारतीय सेना के हमले के बाद पाकिस्तान के रक्षादल को अपने सामर्थ्य का प्रदर्शन करने की ज़रूरत महसूस हुई है, ऐसा कुछ विश्‍लेषकों का कहना है| यह सामर्थ्यप्रदर्शन भारत के लिए नहीं है, बल्कि पाकिस्तानी जनता के लिए है, ऐसा कुछ विश्‍लेषक कह रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.