पाकिस्तानी प्रदर्शनकारी नियंत्रण रेखा की ओर ना जाए – इम्रान खान ने किया निवेदन

इस्लामाबाद – अपने एक इशारे के साथ ‘पीओके’ की जनता नियंत्रण रेखा पार करके भारत को चुनौती देगी, यह धमकी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने दी थी| इसे कुछ दिन नही बीते हो, तभी प्रधानमंत्री इम्रान खान को नियंत्रण रेखा लांघने निकले लोगों को काबू में रखने के लिए कोशिश करनी पड रही है| कृपा करके कश्मीर की नियंत्रण रेखा की ओर ना जाए, वहां पर भारतीय सेना हमलें करने की संभावना है, ऐसा इम्रान खान ने कहा है| इसके अलावा इस तरह से नियंत्रण रेखा लांघी तो इससे भारत को लाभ होगा, यह इशारा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दिया है|

‘जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट’ (जेकेएलएफ) इस आतंकी संगठन की ‘पीओके’ में बनी शाखा ने नियंत्रण रेखा पर जा टकराने के लिए मोर्चा निकाला था| लेकिन, पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा की मर्यादा रखी नही तो भारत भी यह मर्यादा का पालन ना करके नियंत्रण रेखा लांघ देगा, यह इशारा भारतीय सेनाप्रमुख ने दिया था| इसके बाद वायुसेना ने प्रसिद्ध किए अधिकृत वीडियो में ‘बालाकोट’ में किए हवाई हमलों का ब्यौरा दिया गया था| इन दोनों बातों से पाकिस्तान को जरूरी संदेशा प्राप्त हुआ है| इसीलिए पाकिस्तान ने ‘जेकेएलएफ’ ने नियंत्रण रेखा पर जा टकराने के लिए निकाला मोर्चा रोकने के लिए बडा इंतजाम किया है|

‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने नियंत्रण रेखा की ओर ना जाए, वहां पर भारतीय सेना कार्रवाई करने की कडी संभावना है, ऐसा इस मोर्चे में शामिल हुए लोगों इशारा दिया है| आपका क्रोध मैं समझ सकता हूं, पर इस बार नियंत्रण रेखा लांघने की कोशिश की तो उससे भारत को ही लाभ होगा| यह कारण बताकर भारतीय सेना अधिक कडी कार्रवाई कर सकेगी’, ऐसा इम्रान खान ने कहा है| कुछ दिन पहले इम्रान खान ने ‘पीओके’ की सभा में नियंत्रण रेखा पर जा टकराने के लिए लोगों को उकसाया था| मेरे कहने के बाद नियंत्रण रेखा लांघ दो, यह संदेश इम्रान खान ने उस समय दिया था| यह बात घातक साबित होगी, यह इशारा भी कुछ विरोधकों ने उस समय दिया था| ‘इस तरह से जनता की भावना भडकाना आसान होता है, लेकिन, अगले दिनों में इस पर नियंत्रण रखना असंभव होता है’, ऐसा विपक्षी नेताओं ने इम्रान खान को सुनाया था|

लेकिन, यह बात नजरअंदाज करनेवाले इम्रान खान को नियंत्रण रेखा की ओर ना जाए, यह निवेदन करना पड रहा है| इस दौरान कश्मीर मसला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपस्थित करने में नाकाम साबित हुए इम्रान खान की सरकार को अब आगे क्या करना है, यही बात समझ में नही आ रही है| इसी कारण झुठा प्रचार और भावना से भरा निवेदन करने का आधार पकडकर यह सरकार अपनी नाकामयाबी छुपाने की कोशिश कर रही है, ऐसी आलोचना पाकिस्तान में जिम्मेदार विश्‍लेषक कर रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.