पाकिस्तानी तटरक्षक बल ने किया भारतीय फ़िशिंग बोट पर हमला – भारत ने लगाई जवाबी फटकार

अहमदाबाद, (वृत्तसंस्था) – रविवार के दिन पाकिस्तान के तटरक्षक बल ने गुजरात की समुद्री सीमा के निकट दो भारतीय फ़िशिंग बोट्स् पर हमला किया। इस हमले में एक मछुवारा घायल हुआ। भारत ने इस हमले पर कड़ा निषेध दर्ज़ किया है। पाकिस्तानी तटरक्षक बल ने किया यह हमला, यह आंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है और पाकिस्तान आगे ऐसी हरकत ना करें, इन शब्दों में भारत ने पाकिस्तान को फटकार लगाई है।

पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान लगातार भारतीय सीमा पर गोलाबारी कर रहा है और आतंकियों को घुसपैठ करने के लिए सहायता कर रहा है। ऐसे में अब पाकिस्तानी तटरक्षक बल ने भारतीय मछुवारों के जहाज़ों को लक्ष्य किया है। गुजरात की समुद्री सीमा के निकट मछली पकड रही भारतीय मछुवारों के जहाजों पर पाकिस्तानी तटरक्षक बल ने गोलीबारी करने की घटना हुई है। इस हमले के दौरान संबंधित जहाज पर आठ मछुवारें उपस्थित थे। इस हमले में उनमें से एक घायल हुआ है। पाकिस्तानी तटरक्षक बल ने किए इस हमले के बाद, मछवारों ने इस घटना के बारे में भारतीय तटरक्षक बल को सूचित किया।

भारतीय तटरक्षक बल ने तुरंत ही पाकिस्तानी तटरक्षक बल से संपर्क स्थापित किया और इस दौरान पाकिस्तान की ओर से इस घटना की पुष्टि की गई। इसके साथ ही, भारतीय तटरक्षक बल ने अपना ‘अरिंजय’ पोत सहायता के लिए रवाना किया ओर पाकिस्तान के हमले का शिकार हुईं दोनों भारतीय फ़िशिंग बोट्स् को सुरक्षित बाहर निकाला।

रविवार की शाम हुई इस घटना पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कड़ा निषेध दर्ज़ किया है। रविवार के दिन ही पाकिस्तानी सेना ने किए हमले में, ढाई वर्ष की बच्ची समेत तीन नागरिक मारे गए थे। कुछ दिनों से सीमा पर हमलें करके पाकिस्तान लगातार भारत को उकसाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। सीमा पर तनाव बनाने के लिए पाकिस्तान यह कोशिश करता दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.