‘सिंधु जलवितरण समझौते’ पर पाकिस्तान की भारत को नई धमकी

नई दिल्ली/इस्लामाबाद, दि. २० (पीटीआय) – भारत ने यदि ‘सिंधु जलवितरण समझौते’ का भंग किया, तो पाकिस्तान इसके खिलाफ उचित कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा, ऐसी धमकी पाकिस्तान ने और एक बार दी है| उरी में हुए आतंकवादी हमले के बाद, ‘जल और खून एकसाथ नहीं बह सकते’, ऐसा कहकर भारत ने इस समझौते पर पुनर्विचार करने के संकेत दिये थे| पिछले कुछ दिनों में भारत सरकार यह समझौता तोड़ने पर गंभीरतापूर्वक सोच रही है, इस प्रकार की ख़बरें प्रकाशित हुई थीं| इस पृष्ठभूमि पर, पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय ने भारत को धमकाने का प्रयास किया है|

‘सिंधु जलवितरण समझौते’ पाकिस्तानी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ‘नफीस झकारिया’ ने, ‘यदि भारत ने ‘सिंधु जलवितरण समझौता’ तोड़ दिया, तो पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई के कदम जरूर उठाएगा’ ऐसा कहा है| लेकिन यह कार्रवाई कौनसी होगी, इसका विवरण झकारिया ने दिया नहीं| इससे पहले भी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताझ अझी़ज ने, ‘भारत ने यदि यह समझौता तोड़ा, तो यह युद्ध का ऐलान माना जाएगा’ ऐसा कहा था| इसी दौरान झकारिया ने, ‘भारत जम्मू-कश्मीर के अपने अत्याचारों पर से दुनिया का ध्यान दूसरी तरफ खींचने की कोशिश कर रहा है’ ऐसा दावा किया| ‘भारत ने पाकिस्तान को मुश्किल में डाल दिया है, यह दावा हँसने लायक़ है’ ऐसा कहकर, ‘उल्टा कश्मीर मामले में पाकिस्तान कर रहे प्रचार को दुनियाभर से प्रतिसाद मिल रहा है’ यह बात झकारिया ने की|

एक तरफ़, पाकिस्तान द्वारा इस प्रकार की धमकियाँ मिल रही हैं; वहीं, दूसरी तरफ़ भारत सरकार ‘सिंधु जलवितरण समझौते’का भंग करने के बाद क्या हो सकता है, इसपर गहराई से विचारविमर्श कर रही है, यह बात सामने आयी है| सामरिक विशेषज्ञ, भारत ने यह समझौता तोड़कर पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए, ऐसी माँग कर रहे है| वहीं, भारत से पाकिस्तान में बहनेवालीं नदियों का जल रुकवा दिया, तो पाकिस्तान वीरान बनने में ज़्यादा वक्त नहीं लगेगा और ऐसा हुए बगैर यह देश आतंकवाद और भारत के खिलाफ कारनामें करना छोड़ेगा नहीं, ऐसा विशेषज्ञों का कहना है| साथ ही, पाकिस्तान की सेना को, भारत यह समझौता तोड़ेगा इसका सबसे ज्यादा ड़र लग रहा है, ऐसा दावा किया जाता है|

पाकिस्तान की स्थिरता पंजाब प्रांत की स्थिरता पर टिकी है| अगर भारत ने यह समझौता तोड़कर पानी रोक दिया, तो पंजाब प्रांत के खेत ख़तरे में पड़ सकते हैं| इससे यहाँ अरा़जक फैलेगा और पूरा पाकिस्तान तहसनहस हो जाएगा| इसकी जानकारी पंजाब प्रांत से आए पाकिस्तान के लष्करी अधिकारियों को है| इसलिए उन्हें भारत की इस कार्रवाई की सबसे ज़्यादा चिंता लग रही है, ऐसा दावा भारतीय विशेषज्ञ कर रहे हैं| इसलिए भारत द्वारा मिलनेवाले इन संकेतों की वजह से घबरा गया पाकिस्तान भारत को धमका रहा है, ऐसा दिख रहा है|

भारत के साथ चर्चा के लिए पाकिस्तान की अमरीका को गुहार

सर्जिकल स्ट्राईक और ‘सिंधु जलवितरण समझौते’ पर पुनर्विचार की चेतावनी मिलने के बाद पाकिस्तान भारत के साथ चर्चा शुरू करने के लिए जोरशोर से प्रयास कर रहा है| भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से चर्चा शुरू हो, ऐसा आवाहन अमरीका ने किया था| इसका संदर्भ देकर पाकिस्तान के अधिकारियों ने, इस बयान के पिछे पाकिस्तान के राजनयिक कोशिशें रहने का दावा किया है| ‘भारत को चर्चा के लिए तयार करो, ऐसी माँग पाकिस्तान ने अमरीका के पास की थी| उसको प्रतिसाद मिल रहा है| अमरीका भारत के पास पाकिस्तान के साथ चर्चा के लिए अनुरोध कर रहा है’ ऐसा इस अधिकारी ने कहा है|

अगर भारत के साथ चर्चा चाहिए तो तुम्हारी आतंकवादी प्रतिमा में सुधार लाओ, ऐसी नसीहत अमरीका ने पाकिस्तान को दी थी, यह जानकारी भी इस अधिकारी ने ‘द नेशन’ इस पाकिस्तानी समाचारपत्र को दी| यह अधिकारी हालाँकि यह दावा कर रहा है, मग़र फिर भी, पिछले कुछ दिनों से अमरीका लगातार आतंकवाद के मसले पर पाकिस्तान को चेतावनी दे रही है| पाकिस्तान ने सभी आतंकवादी गुटों पर सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए, ऐसा कहकर अमरीका ने इस देश पर दबाव बढ़ाया था| इस वजह से, कट्टर भारत विद्वेषी हफीज सईद जैसे आतंकवादी नेता ने, अमरीका को पाकिस्तान का ‘नंबर वन दुश्मन’ बताया था|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.