पाकिस्तान ने भारत को दी है ‘एक्सिडेंटल वॉर’ की धमकी

नई दिल्ली – भारत की गैरजिम्मेदारी के कारण ‘एक्सिडेंटल वॉर’ यानी यकायक युद्ध की शुरूआत होगी, यह धमकी पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने दी है| ‘ऐसे युद्ध शुरू हुआ तो पाकिस्तान पूरी ताकद के साथ भारत को जवाब देगा’, ऐसा विदेशमंत्री शाह महमूद कुरेशी ने आगे कहा है| ‘पीओके’ पर कब्जा करने के लिए भारतीय सेना तैयार है और सरकार के आदेशों की प्रतिक्षा में है, ऐसा भारतीय सेनाप्रमुख ने कहा था| उनके इस वक्तव्य के बाद पाकिस्तान डर से कांप उठा है और यही देश से दी जा रही युद्ध की धमकियां यानी असलियत में युद्ध से बचने के लिए शुरू बेबस कोशिश दिखाई दे रही है|

‘पीओके’ पर कब्जा करके देश से जोडना यह भारत का अगला लक्ष्य होगा, ऐसा प्रधानमंत्री दफ्तर के राज्यमंत्री जितेंद्र सिंग ने कुछ दिन पहले ही कहा था| ‘पीओके’ पर कार्रवाई करने के लिए सेना पूरी तरह से तैयार है और इसके लिए सरकार के आदेश मिलने की प्रतिक्षा कर रही है’, ऐसा सेनाप्रमुख जनरल बीपिन रावत ने घोषित किया है| भारतीय सेना हमेशा तैयार होती है, इसका एहसास भी जनरल रावत ने कराया| उनके इस वक्तव्य की गुंज पाकिस्तान में सुनाई दे रही है| पाकिस्तान के कुछ विश्‍लेषक भारत अब ‘पीओके’ पर कब्जा करने की तैयारी में है और इसके लिए भारत की लष्करी गतिविधियां शुरू हुई है, यह आरोप भी होने लगे है| भारत ने हमला किया तो उसे जवाब देने की तैयारी पाकिस्तान रखता है क्या, यह सवाल भी पाकिस्तानी समाचार चैनलों पर पुछा जाने लगा है|

पाकिस्तान की सेना को ही युद्ध से दूर रहना है| देश की अर्थव्यवस्था निचले स्तर पर पहुंची है और ऐसे में भारत के साथ कुछ दिनों का युद्ध करने की क्षमता भी पाकिस्तान नही रखता| जरूरी ईंधन का भंडार भी पाकिस्तान में नही रहा| ऐसी स्थिति में जंग की भाषा करना घातक साबित होगा, ऐसे इशारें हमेशा भारत को सबक सिखाने की भाषा करनेवाले चरमपंथी विश्‍लेषक इम्रान खान की सरकार को दे रहे है| फिर भी इम्रान खान की सरकार के गैरजिम्मेदार मंत्री परमाणु युद्ध की चेतावनी दे रहे है, इस पर यह विश्‍लेषक नाराजगी व्यक्त कर रहे है| फिलहाल कश्मीर की समस्या पर पाकिस्तान राजनयिक स्तर पर संघर्ष करें, लेकिन इसके लिए लष्करी मोर्चा ना खोलें, क्यों की ऐसा करना वर्तमान स्थिति में पाकिस्तान की क्षमता में नही रहा, ऐसा इन विश्‍लेषकों का कहना है|

ऐसी स्थिति में भारत को पूरी ताकद के साथ जवाब देने की धमकी पाकिस्तान के विदेशमंत्री दे रहे है| इसके पीछे भारत से भी ज्यादा अंतरराष्ट्रीय समुदाय को निवेदन करने की कोशिश होने की बात दिख रही है| भारत युद्ध ना करें, इसके लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय हरकत में आये और परमाणु युद्ध से बचें, यह संदेशा विदेशमंत्री कुरेशी अलग शब्दों में दे रहे है| लेकिन, पाकिस्तान के इन परमाणु युद्ध की धमकियों की ओर दुनिया का कोई भी देश गंभीरता से देखने के लिए तैयार नही है| इससे और भी असुरक्षित बने पाकिस्तान से भारत को गंभीर परिणामों की नई धमकियां दी जा रही है|

पाकिस्तान की सेना भी भारत को युद्ध की धमकियां देकर आखरी गोली, आखरी सैनिक और आखरी सांस तक लडने की चेतावनी दे रही है| पाकिस्तानी सेना का यह इशारा ही हार की मानसिकता से दिया गया है| क्यों की पाकिस्तान ने इस युद्ध की तैयारी नही की है, यह  बात इस देश के सामरिक विश्‍लेषक भी स्वीकार रहे है| इसके अलावा भारत के साथ युद्ध शुरू होता है तो चीन भी पाकिस्तान की कितनी मात्रा में सहायता कर सकेगा, इस मुद्दे पर यह विश्‍लेषक आशंका व्यक्त कर रहे है|

इस विषय पर पाकिस्तान में बने तनाव की छाया अर्थव्यवस्था पर दिखाई दे रही है| महंगाई काफी मात्रा में बढने की स्थिति में कश्मीर समस्या उभरी तो ऐसे में क्या करना होगा, इसका प्लैन ही सरकार के पास नही है और सरकार दिशाहीन कोशिश कर रही है, यह आरोप विपक्ष के नेता कर रहे है| ऐसे में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कश्मीर मुद्दे पर बडी नाकामयाबी स्वीकारने के लिए मजबूर हुई पाकिस्तान की सरकार हमें काफी बडी जीत हासिल होने का झुठा चित्र खडा करने की कोशिश कर रही है| ऐसी स्थिति में जनता को गुमराह करनेवारी सरकार पाकिस्तान को और भी बर्बाद कर रही है और अगले समय में यह सरकार देश को तबाह करेगी, ऐसे इशारे विपक्षी स्पष्ट शब्दों में दे रहे है|

कश्मीर समस्या के लिए पाकिस्तान का भविष्य दांव पर लगाना है क्या, इस पर विचार करने का समय होने का दावा कुछ विश्‍लेषकों ने किया है और इम्रान खान की सरकार के साथ सेना को भी होश में लाने की कोशिश शुरू की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.