हमले के डर से पाकिस्तान हायअलर्ट पर – सीमा पर एफ-१६ तैनात; पनडुब्बियों विध्वंसक का पथक गश्ती पर

Third World Warनई दिल्ली/इस्लामाबाद: भारत के नए हमले के डर से भयभीत हुए पाकिस्तान ने भारत से जुड़ी सीमा भाग में अपने अत्याधुनिक एफ-१६ लड़ाकू विमान तैनात किए हैं| साथ ही पनडुब्बियॉं, विध्वंसक और गश्ती नौकाओं से सज्ज होनेवाली पाकिस्तानी नौसेना का पथक अपने किनारे की रक्षा के लिए तैनात किए गए हैं| पाकिस्तान की वायुसेना हाय अलर्ट पर होकर परीस्थिति बिगड़ने का डर पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने व्यक्त किया है| उस समय भारत सीधा हमला ना चढ़ाकर, दबाव में रखते हुए पाकिस्तान को रक्षा विषयक गतिविधियां करने पर विवश कर रहा है और इसके द्वारा पाकिस्तान को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है, ऐसा खेद इस देश के वित्ततज्ञ व्यक्त कर रहे हैं|

हमले, डर, पाकिस्तान, हायअलर्ट, सीमा, एफ-१६, तैनात, पनडुब्बियों, विध्वंसक, पथक, गश्तीपाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने एक दैनिक को दिए जानकारी के अनुसार भारत के हमलों की गहरी आशंका जताई हैं| इसलिए पाकिस्तान ने इन हमलों को प्रत्युत्तर देने की तैयारी करने का दावा इस अधिकारी ने किया है, इसे समर्थन देते हुए अन्य खबरें पाकिस्तान से आ रही है| पाकिस्तान ने भारत से जुड़ी अपनी सीमा भाग में एफ-१६ लड़ाकू विमान तैनात किए हैं| इन विमानों का भारत के विरोध में उपयोग नहीं होगा, ऐसा आश्वासन पाकिस्तान ने अमरिका को दिया था| पर फिलहाल इसका विचार करने की स्थिति में पाकिस्तान नहीं है, ऐसा इस तैनाती से उजागर हो रहा है| तथा पाकिस्तान की वायुसेना हायअलर्ट पर होकर, किसी भी क्षण भारत के संभाव्य हमलों को प्रत्युत्तर देने के लिए अपना हवाई दल तैयार होने का दावा पाकिस्तान के वायुसेना प्रमुख ने किया है|

हमले, डर, पाकिस्तान, हायअलर्ट, सीमा, एफ-१६, तैनात, पनडुब्बियों, विध्वंसक, पथक, गश्तीसिंध प्रांत में हैदराबाद से पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्कार्दू तक एफ-१६ की तैनाती की गई है और पाकिस्तानी लष्करने अपनी राडार यंत्रणा एवं हवाई सुरक्षा यंत्र सक्रिय की है| साथ ही पाकिस्तान ने हाल ही में जेएफ-१७ विमान से स्मार्ट मिसाइल का परीक्षण करने की खबरें प्रसिद्ध हुई है| गश्ती नौकाओं का समभाग होनेवाला पथक कराची, ग्वादर एवं उर्मारा इन बंदरगाह के पास तैनात किए गए हैं| कुछ दिनों पहले भारत की पनडुब्बी पाकिस्तान के सागरी सीमा के पास तैनात करने की बात कहकर, पाकिस्तान ने भारत पर गंभीर आरोप किए थे| यह पनडुब्बी उड़ाना सरल संभव होकर भी, पाकिस्तान ने संयम दिखाया है, ऐसा दावा इस देश के नौसेना ने किया है|

पाकिस्तान का यह दावा झूठा होने की बात कहकर भारतीय नौसेना के तैनाती का पाकिस्तान को बिल्कुल पता ना होने की बात भारतीय नौसेना ने कही है| दौरान २६ फरवरी के रोज भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी अड्डों पर हमले करने से पहले पाकिस्तानी नौसेना का बेड़ा कराची बंदरगाह में था| पर भारत के इस हमलें के बाद पाकिस्तान को अपने अन्य बंदरगाह को खतरा महसूस होने लगा था|

दौरान भारत के हमलो को जवाब देने के लिए पाकिस्तान कर रहे इस रक्षा विषयक गतिविधियां अत्यंत महंगी हो रही है और पाकिस्तान की तिजोरी पर बहुत बड़ा दबाव आने की चिंता वित्ततज्ञ व्यक्त कर रहे हैं| भारत की वित्त व्यवस्था पाकिस्तान की तुलना में बहुत बड़ी होकर भारत युद्धजन्य परिस्थिति में आर्थिक स्तर पर दबाव सहन कर सकता है, पर पाकिस्तान का वैसा नहीं है, ऐसा कहकर पाकिस्तान भारत पर तनाव कम करें, ऐसी सलाह वित्ततज्ञ दे रहे हैं| उस समय पाकिस्तानी सेना के पास भारत के हमलों की आशंका जतानेवाले अधिकारी ने पाकिस्तान की परिस्थिति ना बिगडे इसके लिए प्रमुख देशों के साथ चर्चा करने की जानकारी दी है| पर आज भी पाकिस्तान के इस कोशिश को अपेक्षित सफलता नहीं मिली है, ऐसे संकेत मिल रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.