पाकिस्तान को भारत विरोधी गतिविधियों की सजा मिलेगी – भारत के वरिष्ठ सेना अधिकारी से चेतावनी

उधमपूर – भारत की हानि करने की गतिविधियो रोकी नही, तो उसकी सजा भुगतनि पडेगी, ऐसी कडी चेतावनी भारतीय सेना के उत्तरी कमांड के लेफ्टनंट जनरल रणबीर सिंग इन्होंने दिया है| युद्धविराम का भंक कर रहे पडोसी देशों को भारत ने इसके पहले भी कडा जवाब दिया है, इसकी याद भी उत्तरी कमांड के प्रमुख ने इस दौरान दिलाई| जम्मू-काश्मीर में जम्मू के नजदीक नियंत्रण रेखा पर पिछले कुछ दिन से शुरू पाकिस्तानी सेना की गतिविधियों की पृष्ठभुमि पर लेफ्टनंट जनरल रणबीर सिंग इनके इस चेतावनी का बडा महत्त्व है|

जम्मू-कश्मीर नियंत्रण रेखा पर राजौरी और पुंछ जिले में पिछले दो दिन में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हुए है| पाकिस्तानी सेना की ‘स्नायपर्स’ने कि गोलीबारी में इन जवानों को शहादत प्राप्त हुई, यह सामने आया है| इस घटना को लेकर भारतीय सेनाने गंभीरता से दखल ली है| लेफ्टनंट जनरल रणबीर सिंग इनकी चेतावनी यही दर्शाती है| इसके पहले नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम का भंग करने पर पाकिस्तान को भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया था| अब भी यहां तैनात जवानों को ऐसे ही आदेश दिये गये है, यह जानकारी लेफ्टनंट जनरल रणबीर सिंग इन्होंने दी|

यदि पाकिस्तान ने भारत के हित संबंधों की हानि करने की गतिविधियां शुरू रखी तो उसे उतनी ही प्रखरता से जवाब देकर सजा दे, यह आदेश भारतीय सेना को दिये गये है, ऐसा लेफ्टनंट जनरल सिंग ने कहा| इसके बावजूद अभी भी पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा पर आतंकियों को घुसपैठ के लिये बढावा दे रही है| इसी लिये भारतीय सेना यहा अधिक सतर्कता बरत रही है और अब तक घुसपैठ की हर कोशिष नाकाम कर दी गई है, यह जानकारी लेफ्टनंट जनरल सिंग ने दी|

पाकिस्तानी सेना को भारतीय सेना से मिल रहा आक्रामक जवाब फिल हाल पाकिस्तान के लिये चिंता का कारण बना है| कुछ दिन पहले भारतीय सेनाप्रमुख जनरल बिपीन रावत इन्होंने इस विषय में सूचक विधान किया था| सीमा रेखा पर क्या कार्यवाही कर रहे है, इस बारे में ढिंढोरा पीटने में भारतीय सेना स्वारस्य नही रखती, यह जनरल रावत ने कहा था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.