सीमापर गोलीबारी कर के चेतावनी देनेवाले पाकिस्तान को करारा जवाब  मिलेगा – केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी

नई दिल्ली – पहली गोली नहीं चलाएंगे, यह भारत की धारणा है। पर सामने से अगर गोली चलाई गई तो कोई भी भारत को उसके बाद उसपर प्रश्न नहीं पूछ सकता, ऐसे शब्दों में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है। पिछले ६ दिनों से जम्मू कश्मीर में भारत पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान से गोलीबारी शुरू है। सोमवार को पाकिस्तान के हमले में ८ महीनो के एक बच्ची की मृत्यु हुई थी।

राजनाथ सिंह

इस पृष्ठभूमि पर सीमा सुरक्षा दल के (बीएसएफ)के कार्यक्रम में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को यह चेतावनी दी है। तथा पाकिस्तान से गोलीबारी शुरू होने पर सुरक्षा दल को प्रत्युत्तर देने की पूर्ण स्वतंत्रता है। इस बारे में आपसे किसी भी प्रकार का स्पष्टीकरण मांगा नहीं जाएगा, ऐसा सुरक्षा दल को कहने की बात गृहमंत्री ने कही है।

पिछले ६ दिनों में १४ बार पाकिस्तान ने सीमा पर युद्धविराम  का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान के इस गोलीबारी को बीएसएफसे कड़ा प्रत्युत्तर दिया जा रहा है। रविवार को बीएसएफने किए प्रति हमले में पाकिस्तान के कई बंकर तबाह हुए हैं। पाकिस्तान के कई जवान भी ढ़ेर होने का वृत्त है। उसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय सुरक्षा दल के सामने शरणागति स्वीकारी थी एवं गोलीबारी रोकने के लिए संपर्क किया था।

पर इस घटना को कुछ ही घंटे हो रहे थे के अरनिया, सांबा सेक्टर में पाकिस्तान से गोलीबारी और मोटर्स हमले हुए हैं। इनमें एक ८ महीनो के लड़की की मृत्यु हुई है। पिछले ६ दिनों में बीएसएफके दो जवान शहीद तथा ५ नागरिकों की जान गई है। तथा जाख्मियो की संख्या १८ पर गई है। पाकिस्तान की गोलीबारी मे सीमा पर १०० से अधिक गांवों के नागरिकों को सुरक्षित स्थल पर स्थानांतरित किया गया है।

दिल्ली में आयोजित किए बीएसएफके एक कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। भारत यह शांतिप्रिय देश है, सभी देशों पर के साथ अच्छे संबंध पर प्रस्थापित करना यह भारत का प्रयत्न है।

भारत ‘वसुदेव कुटुंबकम’ यह संकल्पना मानता है। पड़ोसी देशों के साथ शांति एवं सौहार्दपूर्ण संबंध रखने में भारत हमेशा प्रयत्न करता रहा है। अपने पड़ोसी देश सुधारने के लिए तैयार नहीं है। उनके चेतावनीखोर कार्यवाहियां शुरू है, फिर भी पहली गोली नहीं चलाएंगे यह भारत की धारणा है। पर सामने से गोली निकली तो भारत शांत नहीं रहेगा भारत ने प्रत्युत्तर में किए कार्रवाई पर कोई भी प्रश्न नहीं पूछेगा, ऐसा केंद्रीय गृह मंत्री ने सूचित किया है।

प्रत्युत्तर में कोई भी कारवाई करने की स्वतंत्रता आपको है। इसके लिए आपसे कोई भी उत्तर नहीं मांगेगा, ऐसा बीएसएफ अधिकारी एवं जवानों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है। भारतीय जवान सीमा पर पाकिस्तान की चेतावनीखोर गोलीबारी को कड़ा उत्तर प्रत्युत्तर देने की बात गृहमंत्री ने माध्यमों से स्पष्ट की है। पाकिस्तान एवं बांगलादेश से जुड़े हुए सीमा भाग में स्मार्ट बेड़ा डालने का काम शुरू है और आनेवाले कुछ महीनों में वह पूर्ण होगा, ऐसी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री ने दी है।

दौरान भारत ने सीमा पर लगाए हुए थर्मल कैमरा की दृष्टि में पाकिस्तानी जवानों की गतिविधियां दिखाई न दे इसके लिए थर्मल कैमॉफ्लाज सूट पहनने शुरू किए हैं, ऐसा सुरक्षा दल के जांच से सामने आया है। १८ मई के रोज आर.एस.पुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ का एक जवान जख्मी हुआ था। सुबह डेढ़के आस-पास हुए हमले में सीमा रेखा के पास पहुंचकर सीमा रेखा पर तैनात भारतीय जवानों पर गोली मारी गई थी। इस घटना की जांच से यह बात सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.