‘चीन की सहायता से पाकिस्तान का बलुच जनता पर अत्याचार’ : प्रदर्शनकारियों का आरोप

क्वेट्टा, दि. ९ (वृत्तसंस्था) – रविवार के दिन बलुचिस्तान की राजधानी क्वेट्टा में पाकिस्तान के साथ साथ चीन के खिलाफ भी ज़ोरदार नारेबा़ज़ी हुई| बलुच औरतें और युवा ब़ड़ी संख्या में इस मोर्चां में शामिल हुए थे| समर्थकों ने क्वेट्टा के सभी महामार्ग कई घंटों तक रोक दिए थे| पाकिस्तान बलुचिस्तान में करवा रहे हत्याकांड को रोक दे, ऐसी नारेबा़ज़ी समर्थक दे रहे थे| पाकिस्तान द्वारा बलुच जनता पर किये जानेवाले अत्याचारों की चीन सहायता कर रहा है, ऐसा संगीन आरोप समर्थको ने लगाया|

 बलुच भारत के प्रधानमंत्री द्वारा स्वतंत्रतादिवस के अपने भाषण में किये गए ‘बलुचिस्तान’ के जिक्र के बाद पाकिस्तान में बलुच जनता का आंदोलन और ते़ज़ होता नज़र आ रहा है| आंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह मसला चर्चा में आय होकर, भारत की भूमिका के कारण‘बलुच’ जनता पर पाकिस्तान द्वारा होनेवाले अत्याचार दुनिया के सामने आये, ऐसा बलुच नेता कह रहे हैं| पाकिस्तान द्वारा बलुचिस्तान में मीडिया पर पाबंदी लगायी गयी होने के बावजूद भी, अन्य कई मार्गों से बलुचिस्तान की आज़ादी के लिए तीव्र हुए संघर्ष की खबरें दुनिया के सामने आना शुरू है| बलुचियों का तीव्र होता जा रहा विरोध सँभाल पाना अब पाकिस्तानी सेना के लिए मुश्किल होता दिख रहा है| रविवार को क्वेट्टा में हुए आंदोलन से यह बात और भी सामने आयी है|

समर्थकों ने इस समय पाकिस्तान और चीन के झंडे जला दिए| चीन और पाकिस्तान बलुचिस्तान की प्राकृतिक संपदा लूट रहे हैं| इसका विरोध करनेवाली बलुच जनता पर अत्याचार हो रहे हैं| इस इलाके में चीन द्वारा निर्माण किया जा रहा ‘सीपीईसी’ प्रकल्प यह बलुचिस्तान की सरज़मीन पर होनेवाला अतिक्रमण है, ऐसा आरोप समर्थक कर रहे थे| बलुच जनता पर पाकिस्तान द्वारा शुरू अत्याचारों की चीन सहायता कर रहा है, ऐसा आरोप समर्थक बलुच जनता ने किया|

हजारों की तादाद में बलुच इस आंदोलन में शामिल हुए थे| इनमें औरते और युवकों की संख्या ज़्यादा थी| समर्थकों ने क्केट्टा में महामार्ग कई घंटो तक रोककर रखा था, ऐसी जानकारी सामने आ रही है| पाकिस्तानी मीडिया में बलुचिस्तान मामले में आनेवालीं ख़बरें अब तक सेन्सॉर हो रही थीं| लेकिन अब इन खबरों को दुनिया से छिपाकर रखना पाकिस्तान मीडिया के लिए नामुमक़िन बन गया है|

इसी दैारान, कॅनडा में चीन के दूतावास के सामने बलुच जनता द्वारा चीन के खिलाफ नारेबा़ज़ी हुई| चीन और पाकिस्तान आपस में मिलकर बलुची जनता पर अत्याचार कर रहे हैं, ऐसा आरोप भी इन समर्थकों ने लगाया|

Leave a Reply

Your email address will not be published.