पाकिस्तान हफीज सईद को फिर से गिरफ्तार करे- अमरिका ने कठोर शब्दों में कहा

वॉशिंगटन/ इस्लामाबाद: हफ़िज सईद की रिहाई करके कुछ ही घंटे हो रहे थे, कि पाकिस्तान को अमरिका ने जोरदार झटका दिया है। सईद की रिहाई के बाद गंभीर चिंता व्यक्त कर के अमरिका के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को फटकारा है। तथा पाकिस्तान ने सईद को फिर से गिरफ्तार किया जाए, ऐसी मांग अमरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हीथर न्युअर्ट ने की है। भारत ने सईद की रिहाई के बाद पाकिस्तान पर बड़ा आरोप करके सईद की रिहाई के पीछे शैतानी षड्यंत्र होने का आरोप किया था।

सईद के विरोध में पाकिस्तान ने सबूत प्रस्तुत न करने की वजह से लाहौर उच्च न्यायालय ने सईद की नजरबंदी से रिहाई करने के आदेश दिए थे। सईद की रिहाई होने के बाद उसने ‘कश्मीर मिशन’ पर काम करने की बात कहकर कश्मीर जल्द ही स्वतंत्र होगा, ऐसा चेतावनी खोर विधान किया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने सईद के रिहाई के बाद तीव्र प्रतिक्रिया जताई है। अब अमरिका ने भी सईद के रिहाई पर चिंता व्यक्त करके पाकिस्तान उसे फिर से गिरफ्तार करें, ऐसी मांग की है।

अमरिका के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर न्यूअर्ट ने हफ़िज सईद यह मुंबई आतंकी हमले का सूत्रधार होने की बात कहकर, अमरिका ने उसे आतंकवादी घोषित किया है, इस की याद दिलाई है। तथा  ने भी सईद को आतंकवादी ठहराया था। इस पर न्यूअर्ट ने ध्यान केंद्रित किया है। ऐसे आतंकवादी को पाकिस्तान फिर से गिरफ्तार करे और उसपर कार्रवाई करें ऐसी मांग न्युअर्ट ने की है। तथा मुंबई पर आतंकवादी हमले मे ६ अमरिकन नागरिक भी ढेर हुए थे, ऐसा न्युअर्ट ने कहा था।

अमरिका ने किए इस मांग का दबाव पाकिस्तान पर आने की बात स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रही है। पाकिस्तान में कट्टरपंथियों एवं भारत द्वेष रखने वाले गटने सईद के रिहाई का स्वागत किया था। पर वास्तव का एहसास होने वाले कुछ पत्रकार एवं विश्लेषकों ने सईद की रिहाई यह पाकिस्तान को महंगी पड़ेगी, ऐसा इशारा दिया है। सईद की रिहाई की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद का पुरस्कार करनेवाला देश ऐसी पाकिस्तान की प्रतिमा बनेगी, ऐसा डर इन पत्रकार एवं विशेषज्ञों से व्यक्त किया जा रहा है।

हफ़िज सईद

दौरान, हफ़िज सईद ने अपनी रिहाई होने के बाद, कश्मीर के लिए जिहाद शुरू करने की घोषणा की है। इसके लिए सभी पाकिस्तानीयों को एक करने का प्रयत्न करके कश्मीर को स्वतंत्रता प्राप्त कराएंगे, ऐसा सईद ने कहा है। २६/११ का स्मरण दिवस पास होते हुए, पाकिस्तान व्याप्त कश्मीर में जाकर हफ़िज सईद इस हमले का जल्लोष मनाएगा ऐसा वृत्त है। जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख मसूद अजहर फिलहाल पाकिस्तान व्याप्त कश्मीर में होने की बात कही जा रही है।

दौरान, जम्मू कश्मीर भारत का अविभाज्य भूभाग होकर वह आगे चलकर भी रहेगा। हफ़िज सईद के दावों से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, ऐसा भारत के गृह मंत्रालय के अधिकारीने कहा है। तथा भारतीय लष्करी अधिकारीने सईद की आतंकवादी षड्यंत्र का मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा, ऐसा सूचित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.