चीन के १०० से अधिक उघुरवंशीय आयएस में शामिल

वॉशिंग्टन/बिजींग, दि. २१ (वृत्तसंस्था) – चीन के उघुरवंशीय ‘आयएस’ में ब़ड़ी संख्या में भर्ती होने की जानकारी सामने आयी है| अमरिकी अभ्यासगुट द्वारा बुधवार को प्रकाशित किए गए रिपोर्ट में चीन के झिंजियांग प्रांत में रहने वाले १०० से भी अधिक उघुरवंशीय ‘आयएस’ में शामिल होने की बात कही गई है| वहीं, चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग ने अपने वक्तव्य में, चीन के वंशीय गुटों के नेताओं को, सामाजिक भाईचारा बढ़ाने की और अवैध धार्मिक घुसपैठ रोकने की तथा राष्ट्रप्रेम और परंपरा सँभालने की सलाह दी है|

China uighursचीन के पश्‍चिमी प्रांत के झिंजियांग इलाके में इस्लामधर्मिय उघुरवंशीय बड़ी संख्या में रहते हैं| इन उघुरवंशीयों की तरफ से चीनी प्रशासन पर, लगातार उत्पीड़न और ज़बरदस्ती करने के आरोप किये जा रहे हैं| चीन में होनेवाले आतंकी हमलों के लिए उघुरवंशीयों को ज़िम्मेदार माना जा रहा हैं| इस कारण इन उघुरवंशीयों को रोकने के लिए, चीनी प्रशासन द्वारा इन लोंगो पर लगातार अत्याचार करने की नीती अपनायी जा रही है|

चीन के कम्युनिस्ट प्रशासन की नीती पर ऐतराज़ जतानेवाले उघुरवंशीय ‘आयएस’ जैसे आतंकी संगठन का आधार ले रहे हैं, ऐसा दावा अमरीका के ‘न्यू अमरीका फाऊंडेशन’ इस अभ्यासगुट के रिपोर्ट में किया गया हैं| इस अभ्यास गुट ने, बुधवार को प्रकाशित किए हुए रिपोर्ट में, झिंजियांग प्रांत से ११४ उघुरवंशीय ‘आयएस’ आतंकी संगठन में शामिल होने की बात कही है| ‘आयएस’ में शामिल हुए कुल साढ़ेतीन हज़ार आतंकियों का अध्ययन करने के बाद यह रिपोर्ट तैयार किया होने की जानकारी दी गयी|

इससे पहले उघुरवंशीय ‘ईस्ट तुर्कस्तान मुव्हमेंट’ इस आतंकी संगठन से जुड़े थे, ऐसा दावा किया जा रहा था| पिछले कुछ सालों से चीन में हुए आतंकी हमलें इसी आतंकी संगठन ने किये होने का आरोप चिनी प्रशासन कर रहा है| लेकिन उघुरवंशियों के लिए लड़नेवाले गुट ने, चीन सरकार का यह दावा यानी झिंजियांग में अत्याचार शुरू करने का बहाना है, ऐसा प्रत्यारोप किया था|

चीनी प्रशासन द्वारा इन उघुरवंशियो के खिलाफ़, भले ही लगातार आतंकवाद के आरोप किए गए हों, लेकिन इसके सबूत दुनिया के सामने रखने में चिनी प्रशासन विलंब कर रहा है| इस कारण चीन सरकार की नीति पर शंका जतायी जा रही है; साथ ही, चिनी प्रशासन उघुरवंशियो को दबाने के लिए ऐसे आरोप कर रहा है, ऐसा प्रत्यारोप किया जाता है| झिंजियांग में उघुरवंशियों पर कार्रवाई करने के उद्देश से चीन ने यहाँ बड़े पैमाने पर सेना और अन्य रक्षा एजन्सियाँ तैनात की हैं| मग़र चीन की ये तैयारियाँ भी यहाँ के आतंकी हमले रोकने में नाक़ाम हुईं, ऐसा दिखाई देता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.