अन्य देश कश्मीर मुद्दे पर बोल नही सकते – पाकिस्तान और चीन को भारत की चेतावनी

नई दिल्ली/बीजिंग: चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इम्रान खान की बीजिग में हुई भेंट के दौरान कश्मीर मुद्दे पर बातचीत हुई है| लेकिन, यह भारत का अंदरुनि मसला है और दुसरे देश इस विषय पर बातचीत नही कर सकतें, यह बात भारत ने स्पष्ट शब्दों में रखी है| राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग शुक्रवार के दिन भारत की यात्रा पर आ रहे है| इससे पहले भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान समेत चीन को भी ऐसे कडी चेतावनी देना ध्यान आकर्षित कर रहा है|

प्रधानमंत्री इम्रान खान चीन की यात्रा पर है और उन्होंने राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग के सामने कश्मीर का मुद्दा उपस्थित किया| इसपर बोलते समय जिनपिंग ने जम्मूकश्मीर की स्थिति पर चीन की नजर है, यह कहा| साथ ही इस समस्या का हल निकालने के लिए पाकिस्तान की कोशिश को चीन का समर्थन रहेगा, इन शब्दों में चीन के राष्ट्राध्यक्ष ने पाकिस्तान को राहत देने के साथ ही भारत को ना दुखाने की कोशिश की| लेकिन, यह द्विपक्षिय मसला है और भारत एवं चीन इस पर बातचीत के जरिए हल निकालें, यह बात भी राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग ने इस दौरान कही|

चीन के विदेश मंत्रालय ने भी कश्मीर यह द्विपक्षिय मसला है और भारतपाकिस्तान बातचीत करके इश का हल निकालें, यह बात स्पष्ट की थी| इस वजह से कश्मीर मुद्दे पर चीन से भारत के विरोध में एकाद आक्रामक वक्तव्य पाने के लिए पाकिस्तान ने रखी उम्मीद पूरी नही हो सकी है| फिर भी पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे पर किए सहायता के लिए चीन के प्रति आभार व्यक्त किया है| शुक्रवार से चीन के राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग भारत की यात्रा पर आ रहे है| इससे पहले कश्मीर मुद्दे पर आक्रामक वक्तव्य करके भारत को दुखाने के लिए चीन तैयार नही है| फिर भी कश्मीर संबंधी दुसरे देश बातचीत नही कर सकते, यह भारत का अंदरुनि मामला है, ऐसे सिधे शब्दों में भारत के विदेश मंत्रालय ने अपनी आपत्ति दर्ज की है|

कश्मीर संबंधी भारत की भूमिका चीन को ज्ञात है, ऐसा विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रविश कुमार ने कहा है| इस दौरान, चीन के राष्ट्राध्यक्ष की भारत यात्रा में कश्मीर के मुद्दे पर बातचीत नही होगी| लेकिन, आतंकवाद का मुद्दा इस बातचीत में रहेगा, ऐसी खबरें प्राप्त हुई है| इसके जरिए भारत कश्मीर संबंधी अपनी संवेदनशीलता चीन तक पहुंचा रहा है और इस विषय में चीन का हस्तक्षेप बर्दाश्त नही होगा, यह कडी चेतावनी ही भारत दे रहा है| फिलहाल चीन भी इस मोर्चे पर भारत को दुखाने की स्थिति में नही है| इस वजह से पाकिस्तान को थोडे शब्दों में राहत देने से ज्यादा चीन कश्मीर मुद्दे पर कुछ खास नही करेगा, यही दिख रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.