बायडेन प्रशासन के बजट पर अमरीका के विपक्षी नेताओं की कड़ी आलोचना

वॉशिंग्टन – अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने अपना पहला बजट पेश किया। इस पर अमरीका के दोनों पक्ष आलोचना कर रहे हैं। रक्षा पर अतिरिक्त खर्च करने की आवश्‍यकता नही है, ऐसा दावा करनेवाले उदारतावादी इस बजट को लेकर राष्ट्राध्यक्ष बायडेन पर नाराज़ हैं। साथ ही अमरीका के लिए खतरा ध्यान में रखकर बायडेन ने रक्षाखर्च में बढ़ोतरी नहीं की है, ऐसा आरोप विपक्ष के सांसद लगा रहे हैं। खास तौर पर चीन, रशिया, ईरान और उत्तर कोरिया से अमरीका के लिए खतरे का विचार राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने नहीं किया है, ऐसा आरोप विपक्ष के इन सिनेटर्स ने लगाया है।

biden-budget-usपहले के ट्रम्प प्रशासन की और मौजूदा बायडेन प्रशासन की प्राथमिकताएं पूरी तरह से अलग हैं। इसी कारण बीते वर्ष की तुलना में करीबन १.५ ट्रिलियन डॉलर्स अधिक खर्च का यह बजट अमरीका के विपक्षी नेताओं की आलोचना का विषय बना है। बायडेन के इस बजट में अमरीका की परिवहन व्यवस्था, शिक्षा, पर्यावरण एवं विदेश में अमरीका द्वारा प्रदान हो रही आर्थिक सहायता में बढ़ोतरी की गई है। इसी बीच सुरक्षा के लिए ७१५ अरब डॉलर्स निधी का प्रावधान करने का ऐलान किया गया है। इस पर रिपब्लिकन पार्टी के सिनेटर मिच्‌ कैकोनेल ने जोरदार आलोचना की है। रिपब्लिकन पार्टी के अन्य चार सिनेटर्स के साथ संयुक्त निवेदन जारी करके मैकोनेल ने बायडेन प्रशासन पर कड़ी आलोचना की है।

सुरक्षा के लिए आवश्‍यक प्रावधान ना करके बायडेन प्रशासन ने विश्‍वभर में मौजूद अमरीका के सहयोगी देशों को बड़ा गलत संदेश दिया है। क्या इस वजह से चीन जैसे देश का सामना करने के लिए बायडेन प्रशासन तैयार है, इसी मुद्दे पर सवाल उठ रहा है, ऐसी टिप्पणी इस निवेदन में की गई है। तभी विश्‍वभर में वायुप्रदर्शन टालने के लिए राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के प्रशासन ने किया १४ अरब डॉलर्स का प्रावधान विवाद के घेरे में है। ट्रम्प ने अपने कार्यकाल के दौरान इस पर हो रहा खर्च बंद किया था। लेकिन, बायडेन प्रशासन पर्यावरण को लेकर काफी संवेदनशीलता दिखा रहा है, ऐसी आलोचना भी हो रही है।

राष्ट्राध्यक्ष बायडेन का प्रशासन अमरीका की सुरक्षा और इससे संबंधित हितों को पूरी तरह से नजरअंदाज करेगा, ऐसी चिंता रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं ने इससे पहले भी व्यक्त की थी। बायडेन के कार्यकाल में ही चीन ने अमरीका को चुनौती देनेवाले कुछ आक्रामक निर्णय किए थे, इस ओर भी रिपब्लिकन पार्टी के नेता ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के बजट में सुरक्षा के लिए किए गए प्रावधानों पर रिपब्लिकन पार्टी की हो रही आलोचना अधिक तीव्र हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.