विश्वभर में कोरोनाग्रस्तों की संख्या ५६ लाख के पार

प्रिटोरिया,  (वृत्तसंस्था) – विश्वभर में कोरोनावायरस के कुल मृतकों की संख्या साढ़ेतीन लाख के क़रीब पहुँच चुकी है। वहीं कोरोनाग्रस्तों की संख्या ५६ लाख के भी पार हो चुकी होकर, लगभग २४ लाख लोग इस संक्रमण से ठीक हुए हैं। इस महामारी के कारण दुनियाभर के उद्योग, व्यापार और रोज़गार पर परिणाम हुआ है। वही, इस महामारी के कारण अफ़्रीका की सोने की सबसे बड़ी खान भी बंद कर दी गयी है।

लगातार दूसरे दिन दुनियाभर में कोरोना के मृतकों की संख्या में गिरावट और मरीज़ों की संख्या में बढ़ोतरी हुई होने की जानकारी सामने आयी है। पिछले चौबीस घंटों में इस महामारी के कारण ३,१०० से भी अधिक मरीज़ों ने दम तोड़ा है। इनमें अमरीका के ५३२, युरोप के ५८८ और ब्राज़िल के ८०७ लोगों का समावेश है। इस कारण पहली ही बार ब्राज़िल में अमरीका से ज्यादा लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई दिखायी दे रही है। अमरीका में इस संक्रमण से अब तक ९९,८०५ लोगों ने दम तोड़ा है।

कोरोना के मृतकों की संख्या में हालाँकि गिरावट दिखायी दे रही है, फिर भी इस महामारी के मरीज़ों की संख्या में तज़ी से बढ़ोतरी सुरू ही है। दुनियाभर में इस महामारी के मरीज़ों की संख्या ५६,२२,९३९ पर पहुँच चुकी होकर, पिछले चौबीस घंटों में पाये गए नब्बे हज़ार से भी अधिक नये मरीज़ों का इसमें समावेश है। जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने दी जानकारी के अनुसार, पिछले चौबीस घंटों में अमरीका में १९७९०, युरोप में १४८००, ब्राज़िल में ११६८७ और रशिया में ८९१५ नये मरीज़ पाये गए हैं। पिछले कुछ दिनों से दुर्लक्षित रही अफ़्रीका में चौबीस घंटों में ३९९८ नये मरीज़ दर्ज़ हुए हैं।

इसी बीच, कोरोनावायरस का झटका सोने के उत्खनन को भी लगा है। दक्षिण अफ्रिका के मोनेंग स्थित दुनिया की सबसे बड़ी सोने की खान बंद कर दी गयी है। ‘एंगलोगोल्ड एशांटी’ इस खान के १६४ खानमज़दूर कोरोनावायरस से संक्रमित होने की बात सामने आने के बाद, यह खान बंद करने का फ़ैसला किया गया। इससे पहले ही कोरोनावायरस की पृष्ठभूमि पर यह खान ५० प्रतिशत मज़दूरों के साथ ही शुरू थी। तक़रीबन चार किलोमीटर कहराई तक खोदी गयी इस खान में लगभग ३३ लाख औंस सोने का भांडार होने का दावा किया जाता है। दुनिया की सबसे बड़ी तीन खानों में एंगलोगोल्ड एशांटी इस खान का समावेश किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.