नजदिकी समय में अफगानिस्तान में युद्धविराम होने की संभावना नही – तालिबान प्रमुख का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन/लंदन – अमरिका के बाद रशिया ने अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया के लिए आयोजित की बैठक असफल होती उजागर हो रही है| तालिबान का प्रमुख हैबितुल्ला अखुंदझादा ने आनेवाले समय में तालिबान किसी भी परिस्थिति में संघर्षबंदी घोषित नहीं करेगा, ऐसा दावा किया है| इस्लाम धर्मियों का पवित्र त्यौहार रमजान की पृष्ठभूमि पर प्रसिद्ध किए संदेश में अखुंदझादा ने यह दावा करते हुए, चर्चा के सभी दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे ऐसा स्पष्ट किया है| तालिबान के प्रमुख से संघर्षबंदी को इंकार आते समय काबुल में अमरिका के लष्करी दल पर हुए हमले की खबर आ रही है, जिसमें ४ अमरीकी सैनिक जख्मी हुए हैं|

अफगानिस्तान के लिए नियुक्त किए गए अमरिका के विशेष प्रतिनिधि झाल्मे खलीलझाद तालिबान अफगानिस्तान की सरकार से चर्चा करें इसलिए कडी कोशिश कर रहे थे| तालिबान को इस चर्चा के लिए तैयार करने के लिए अमरिका ने पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाया था| पाकिस्तान विशेष सहयोग ना देते हुए भी अमरिका ने तालिबान एवं अफगानिस्तान की सरकार में चर्चा कराने के प्रयत्न नहीं रुके थे|

दूसरी तरफ तालिबान ने रशिया की मध्यस्थता से अफगानी नेताओं से चर्चा की तैयारी दिखाई थी| रशिया की राजधानी मास्को में यह चर्चा हुई| तालिबान की तरफ से मुल्लाह बरादर अखुंद इस चर्चा में शामिल हुआ था| यह चर्चा अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया के लिए फायदेमंद होगी, ऐसे संकेत मिल रहे थे| पर चर्चा शुरू होते समय एवं उसके बाद भी तालिबान ने हमले शुरू रखने से अफगानिस्तान में हिंसा का सत्र नहीं रुकेगा, यह स्पष्ट हुआ है|

तालिबान का प्रमुख हैबितुल्ला अखुंदझादा ने प्रसिद्ध किए संदेश में इस पर बात मुहर लगती मानी जा रही है| दूसरे देशों की सेना अफगानिस्तान से वापसी करने तक शांति प्रस्थापित नहीं होगी, यह तालिबान की भूमिका है और अखुंदझादा ने इसका फिर से उल्लेख किया है| तालिबान प्रमुख अपनी भूमिका प्रस्तुत करते समय तालिबान ने राजधानी काबुल में अमरिका के दल पर हमला करने की खबर सामने आयी है| जिसमें ४ लोगों की जान गई है और ४ अमरीकी सैनिक जख्मी हुए हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.