अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने कश्मीर मसले में मध्यस्थता करने के लिए रखा नया प्रस्ताव

डावोस – कश्मीर मसले का हल निकालने के लिए हम मध्यस्थ की भूमिका निभाने के लिए तैयार है, यह बयान अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर से किया है| डावोस में हो रही ‘वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम’ की बैठक के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इम्रान खान के साथ हुई बातचीत के दौरान ट्रम्प ने यह बयान किया| साथ ही कश्मीर का मुद्दा द्विपक्षीय मसला है, यह बात भी अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने इस दौरान स्पष्ट की| इसी के साथ भारत के विदेश मंत्रालय ने भी कश्मीर मुद्दा द्विपक्षीय मसला है और इस में अमरिका की मध्यस्थता की जरूरत ना होने की बात स्पष्ट की|

सार कश्मीर का मुद्दा उपस्थित किया| इस दौरान भी ट्रम्प ने हमें भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय से बने रहे मसले का हल निकालने के लिए मुमकिन होगा उतनी कोशिश करने का वादा भी किया| इससे पहले भी ट्रम्प ने इम्रान खान से ऐसे ही वादा किया था| इस दौरान भी इम्रान खान को इस वादे के अलावा अन्य कुछ हासिल नही हुआ है| पर, भारत और पाकिस्तान के बीच बना कश्मीर का मसला द्विपक्षिय मुद्दा है, यह कहकर ट्रम्प ने भारत दुखाया नही जाएगा इसका ध्यान रखा है| साथ ही यह समस्या काफी जटिल है और भारत-पाकिस्तान के बीच जारी गतिविधियों पर अमरिका बारिकी से नजर रखकर है, यह भी ट्रम्प ने कहा|

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय माध्यमों को मुलाकात देकर भारत पर मुमकिन होगा उतना किचड उछाल रहे है| भारत में आक्रामक सरकार सत्ता में है और इससे दोनों देशों के बीच तनाव बढा है, यह दावा भी इम्रान खान ने किया| साथ ही दो परमाणु देशों में एटमी युद्ध की कल्पना भी करना मुमकिन नही, यह कहकर इम्रान खान ने फिर से भारत के साथ दुनिया को परमाणु युद्ध की धमकी दी| पर, इसके लिए इम्रान खान ने राजनयिक भाषा का प्रयोग किया हुआ दिख रहा है| इस दौरान भारत के विदेश मंत्रालय ने कश्मीर का मुद्दा द्विपक्षिय है और इसमें अमरिका की मध्यस्थता आवश्यक ना होने की बात कही|

इससे पहले भी पाकिस्तान के साथ बातचीत करने में किसी तीसरें की आवश्यकता ना होने की भूमिका भारत ने स्पष्ट शब्दों में रखी थी, इस पर विदेश मंत्रालय ने ध्यान आकर्षित किया| तभी ट्रम्प ने मध्यस्थता करने में रुचि दिखाने से पाकिस्तान के आत्मविश्‍वास में बढोतरी होती दिख रही है|

जल्द ही अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष पाकिस्तान की यात्रा करेंगे, यह बयान पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद कुरेशी ने किया है| नजदिकी दिनों में अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष भारत की यात्रा करेंगे, यह बातचीत हो रही थी| कुरेशी ने किए दावे से ट्रम्प भारत के साथ पाकिस्तान भी जाएंगे क्या? यह नई बातचीत शुरू हुई है| कुछ दिन पहले ही अमरिकी विदेश मंत्रालय के दक्षिण और मध्ये एशिया विभाग की उपमंत्री एलिस वेल्स ने भारत और इसके बाद पाकिस्तान की यात्रा की थी|

दुनिया भर के अहम नेताओं ने भारत के साथ पाकिस्तान की यात्रा करने की परंपरा तोडने के लिए भारत ने पहल की थी| अहम नेताओं की भारत यात्रा स्वतंत्र बात रहें, इस का पाकिस्तान यात्रा से संबंध ना रखें, यह मांग भारत ने करता है| इस पृष्ठभूमि पर ट्रम्प पाकिस्तान की यात्रा करेंगे या नही? यह मुद्दा अहमियत रखता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.