सीमा विवाद पर चर्चा करने के लिए नेपाल ने दिया भारत को प्रस्ताव

काठमांडू – भारत के साथ बने सीमा विवाद को लेकर कड़ा रूख़ अपनानेवाले नेपाल ने अब नरमाई दिखाई है। इस दौरान नेपाल ने भारत के सामने राजनीतिक स्तर पर बातचीत करने का प्रस्ताव रखा है। लेकिन, भारत ने अभी इस प्रस्ताव पर कुछ भी बयान नहीं किया है।

Nepalकुछ दिन पहले ही भारत ने व्हाया लिपुलेख कैलास मानसरोवर लिंक रोड़ का उद्घाटन किया था। इस दौरान इस रास्ते का निर्माण अपने क्षेत्र में किया गया हैं, यह दावा करके नेपाल ने निषेध दर्ज़ किया था। साथ ही, नेपाल ने लिपुलेख, कालापानी इन भारत के क्षेत्रों को अपना हिस्सा बतानेवाला नक्शा तैयार किया था। इसपर भारत ने निषेध व्यक्त किया था। इस वज़ह से दोनों देशों के संबंधों में तनाव बना था। नेपाल ने अपने सीमा क्षेत्र में सेना तैनात करने की धमकी भी दी थी। भारत ने नेपाल की इस धमकी की ओर गंभीरता से देखा नहीं था। चीन के बहकावे से ही नेपाल यह हरकत कर रहा है, ऐसा भारतीय सेनाप्रमुख ने जताया था। इसके कारण दोनों देशों में बनें तनाव में बढ़ोतरी हुई थी। इस पृष्ठभूमि पर, नेपाल ने अब भारत को इस सीमा विवाद पर चर्चा के माध्यम से हल निकालने का प्रस्ताव दिया हैं।

सीमा विवाद पर भारत से चर्चा करने के लिए नेपाल तैयार हैं। साथ ही, नेपाल अपने सीमा क्षेत्र में सेना की तैनाती भी नही करेगा, यह बयान नेपाल के उप-प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री ईश्‍वर पोखहरेल ने किया हैं। इसी बीच नेपाल के विदेशमंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली ने, इस विवाद का हल निकालने के लिए भारत से चर्चा करने पर जोर दिया है। ऐसें में अब नेपाल भारत के ज़वाब की प्रतीक्षा कर रहा है। लेकिन, अभी तक भारत ने नेपाल के इस प्रस्ताव पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.