‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी का मुकाबला करते समय चीन में आर्थिक और सामाजिक स्थिरता बरकरार रखना जरूरी होगा – राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

बीजिंग – चीन में फैलीकोरोना व्हायरसकी बिमारी का मुकाबला करते समय देश की आर्थिक और सामाजिक स्थिरता कायम रखना जरूरी है, ऐसा निवेदन चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग ने किया है| महामारी के विरोध में किसी भी प्रकार से घबराहट ना फैले, यह ध्यान रखना होगा, नही तो इससे अन्य आपत्ति सामने आएगी, यह इशारा भी जिनपिंग ने दिया है| कुछ दिन पहले चीन के राष्ट्राध्यक्ष ने किए एक बैठक में यह बयान किया होने का दावा वृत्तसंस्था ने किया है| इससेकोरोना व्हायरसकी महामारी को लेकर चीन की हुकूमत बेचैन होने की बात स्पष्ट होने की बात विश्लेषक कह रहे है|

दिसंबर २०१९ के आखिरी दिनों में चीन के वुहान शहर से शुरू हुईकोरोना व्हायरसकी महामारी का फैलाव दुनिया भर के २५ से भी अधिक देशों में हुआ है| चीन की शासक कम्युनिस्ट पार्टी सभी तरह की यंत्रणा और अधिकार हाथ में होने के बावजदूत पिछले दो महीनों में इस महामारी को नियंत्रण में लाने में असफल हुई है| इस पृष्ठभूमि पर जिनपिंग के नेतृत्व पर एवं चीन में बनी असली स्थिति पर आशंका उपस्थित होने लगी है| ऐसी स्थिति में राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग नेकोरोना व्हायरसकी महामारी एवं देश की स्थिति के बारे में किया बयान ध्यान आकर्षित कर रहा है

पिछले कुछ दिनों में चीन में फैलीकोरोना व्हायरसकी महामारी का जागतिक अर्थव्यवस्था पर असर होगा, यह कहा जा रहा है| चीन जैसी अर्थव्यवस्था पर भी इस महामारी का बडा असर हो सकता है| ऐसे समय पर चीन में सामाजिगक अस्थिरता की स्थिति बनेगी, यह दावे भी हो रहे है| पर, अंतरराष्ट्रीय माध्यमों के सामने चीन यह सच्चाई स्वीकारने के लिए तैयार नही है और महामारी का उचित तरीके से मुकाबला किया जा रहा है, यही जानकारी प्रदान हो रही है|

साथ ही चीन के विदेशमंत्री अंतरराष्ट्रीय व्यासपीठ पर अलग चित्र पेश कर रहे है| विदेशमंत्री वैंग यी ने म्युनिक की बैठक मेंकोरोना व्हायरसकी महामारी के बाद चीन की अर्थव्यवस्था अधिक सक्षम होकर दुनिया के सामने आएगी, यह भरोसा जता रहे है| चीन की अर्थव्यवस्था में सभी तरह के खतरें और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता होने की बात भी यी ने कही है| इसी बीच पिछले २४ घंटों में चीन मेंकोरोना व्हायरसकी महामारी ने करीबन दो हजार से भी अधिक लोगों को चपेट में लेने की बात सामने आयी है| साथ ही इस बिमारी के कारण दम तोडनेवालों की संख्या अब ,६६५ तक जा पहुंची है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.