१२.६ फीसदी विकास दर के साथ भारत विश्‍व की सबसे तेज़ अर्थव्यवस्था होगी – ‘ओईसीडी’ का अनुमान

नई दिल्ली – १२.६ फीसदी विकास दर के साथ भारत विश्‍व की सबसे तेज़ विकास वाली अर्थव्यवस्था होगी, यह दावा ‘द ऑर्गनायज़ेशन फॉर इकॉनॉमिक को-ऑपरेशन ऐण्ड डेवलपमेंट’ (ओईसीडी) संस्था ने किया है। कुछ महीने पहले इस संस्था ने वर्ष २०२१-२२ में भारत का विकास दर ७.९ फीसदी रहेगा, यह अनुमान व्यक्त किया गया था। लेकिन, इस अनुमान में अब बदलाव किया गया है। सरकार ने बीते महीने में पेश किए आर्थिक सर्वे अहवाल में भारत का आर्थिक विकास दर ११ फीसदी, आरबीआय ने १०.५ फीसदी रहेगा, यह अनुमान व्यक्त किया था। साथ ही क्रिसील नामक जागतिक पतमानांकन संस्था ने भी भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित पहले जताया अनुमान में बदलाव किया था और अगले वित्तीय वर्ष में भारत का विकास दर ११ फीसदी रहेगा, यह दावा किया था।

india-fastest-economyभारतीय अर्थव्यवस्था वर्ष २०२१-२२ में सबसे तेज़ अर्थव्यवस्था साबित होगी, यह अनुसान ‘ओईसीडी’ ने व्यक्त किया है। भारत के इस विकास दर के करीब अन्य कोई भी देश नहीं होगा। चीन का विकास दर ७.८ फीसदी रहेगा, यह बात भी ‘ओईसीडी’ ने अपनी रपट में दर्ज़ की है। इस दौरान अमरीका का आर्थिक विकास दर ६.५ फीसदी और जागतिक अर्थव्यवस्था का विकास दर ५.६ फीसदी रहेगा, यह अनुमान ‘ओईसीडी’ ने व्यक्त किया है।

‘ओईसीडी’ ने पहले दिसंबर महीने में व्यक्त किए सभी अनुमान में बड़े बदलाव किए हैं। कोरोना के दौर में जागतिक अर्थव्यवस्था पर विपरित असर हुआ था। लेकिन, अब कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध हुई है। साथ ही प्रमुख देशों ने कोरोना के संकट से बाहर निकलने के लिए अलग अलग पैकेजस का ऐलान किया है और अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने की कोशिश की जा रही है। इसका असर दिखाई दे रहा है, ऐसा ‘ओईसीडी’ का कहना है।

india-fastest-economyमौजूद आर्थिक वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था को कोरोना की महामारी ने बड़ा नुकसान पहुँचाया है। भारत की अर्थव्यवस्था का विकासदर ‘मायनस’ हुआ था। कोरोना दौर के पहले छह महीनों में देश का विकास दर ‘मायनस’ ७ फीसदी हुआ था। लेकिन, तीसरी तिमाही में इसमें ‘पॉजिटिव’ बढ़ोतरी दिखाई दी थी। भारतीय अर्थव्यवस्था कोरोना के संकट से उभरने के यह संकेत होने का बयान विश्‍लेषक कर रहे थे। इस पृष्ठभूमि पर अलग अलग जागतिक पतमानांकन संस्था वर्ष २०२१-२२ में भारत के विकास दर को लेकर व्यक्त किए अनुमान में बदलाव कर रहे हैं। ‘ओईसीडी’ ने भी भारत के उत्पादन क्षेत्र में हो रही बढ़ोतरी, बढ़ी हुई माँग, सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था को मज़बूती देने के लिए किए जा रहे प्रावधानों का संज्ञान लिया है। इससे पहले दिसंबर में व्यक्त किए अनुमान में ‘ओईसीडी’ ने भारत का विकास दर ७.९ फीसदी रहेगा, ऐसा कहा था। लेकिन, इसमें अब बदलाव किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.