मुंबई शेअर बाज़ार का ४४ हज़ार अंश के रिकार्ड स्तर पर – आठ महीनों में ७० प्रतिशत बढ़ोतरी

मुंबई – मुंबई सेन्सेक्स ४४ हज़ार अंश के रिकार्ड स्तर पर जा पहुँचा है। साथ ही राष्ट्रीय शेअर बाज़ार के निफ्टी निदेशांक ने भी १२,८९३ अंश पर छलांग लगाई है। कोरोना के संकट के बाद भारत में माँग में दुबारा तेज़ी दिखाई दे रही है। साथ ही निवेशक भारत को पसंद कर रहे हैं और बीते कुछ दिनों में विदेशी निवेशकों ने भी भारतीय शेअर बाज़ार को पसंद कर रहे हैं ऐसे संकेत दिख रहे हैं। इसी कारण भारतीय शेअर बाज़ार लगातार रिकार्ड स्तर पर छलांग रहा है और अगले वर्ष के दिसंबर तक मुंबई निदेशांक ५० हज़ार एवं निफ्टी निदेशांक १४ हज़ार के रिकार्ड स्तर से आगे छलांग लगाएगा, यह दावा विश्‍लेषक कर रहे हैं।

mumbai-share-marketकोरोना का संकट होने के बावजूद भारतीय शेअर बाज़ार में लगातार तेज़ी दिख रही है। मार्च में कोरोना का संकट शुरू होने के बाद लॉकडाउन घोषित होने से पहले मुंबई शेअर बाज़ार में बड़ी गिरावट आई थी। २४ मार्च के दिन मुंबई शेअर बाज़ार का निदेशांक २५,६३८ अंश तक फिसला था। ५२ सप्ताहों के नीच्चतम स्तर पर जाने के बाद अब तक मुंबई शेअर बाज़ार के निदेशांक में ७० प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।

सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने के लिए आर्थिक सुधारों पर जोर दिया है। इसके लिए आत्मनिर्भर भारत के तहत अलग अलग पैकजों का ऐलान भी किया गया था। इसी के परिणाम सामने आ रहे हैं। कोरोना का टीका जल्द ही उपलब्ध होने के आसार बढ़े हैं। इससे संबंधित प्राप्त हो रही सकारात्मक खबरों की वजह से निवेशकों का उत्साह बढ़ा है। विदेशी निवेशक भी भारतीय बाज़ार में पसंदी दिखा रहे हैं। मिड़ कैप, स्मॉल कैप, बैंकिंग क्षेत्र में विदेशी निवेशकों की सबसे अधिक पसंदी मिल रही है।

इसके अलावा भारतीय अर्थव्यवस्था उम्मीद से अधिक गति से पटरी पर आ रही है और आनेवाले दिनों में भारत का ‘जीडीपी’ रिकार्ड स्तर पर जा पहुँचेगा, यह अनुमान है। भारत के आर्थिक विकास दर से संबंधित अनुमान में अंतरराष्ट्रीय पतमानांकन संस्थाओं ने सुधार किया था। हाल ही में गोल्डमन सैच और उससे पहले मुडीज्‌ ने भारत के आर्थिक विकास दर के अनुमान में सुधार किया है। गोल्डमन सैच ने भारत का विकास दर अगले वर्ष में १० प्रतिशत से ज्यादा होगा, यह अनुमान व्यक्त किया है।

इस पृष्ठभूमि पर भारतीय शेअर बाज़ार में तेज़ी दिख रही है। बुधवार के दिन हुए कारोबार में पॉवर ग्रीड, एसबीआय, एलऐण्डटी, इंडसइंड बैंक, आयसीआयसीआय बैंक, बजाज फाइनान्स और ओएनजीसी कंपनियों के शेअर्स में सबसे अधिक तेज़ी दिखाई दी। मंगलवार के दिन भारतीय शेअर बाज़ार में कुल ४,९०५ करोड़ रुपयों का निवेश हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.