भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या ५ लाख से अधिक हुई

महाराष्ट्र में एक ही दिन में ५ हज़ार मामले दर्ज़

नई दिल्ली/मुंबई – भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या ५ लाख से अधिक हुई है। इनमें से एक लाख नये मामलें मात्र छः दिनों में दर्ज़ हुए हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडू में प्रतिदिन अधिक से अधिक कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। शुक्रवार के दिन महाराष्ट्र में १७५ कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई और ५ हज़ार से अधिक नए मामले सामने आए।corona-count-india

गुरूवार से शुक्रवार की सुबह तक देश में ४०७ कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा और १७,२९६ नए मामले देखें गए थे। लगातार दूसरें दिन देश में १७ हज़ार से अधिक मरीज़ देखें गए हैं। इसी बीच, देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या ४.९० लाख तक जा पहुँची थी। ऐसें में शुक्रवार रात तक अलग अलग राज्यों ने जारी किए आँकड़ों को जोड़कर, देश में कोरोना के मृतकों की कुल संख्या १५,५०० और मरीज़ों की संख्या ५.०५ लाख तक जा पहुँचने की बात स्पष्ट हो रही है।

महाराष्ट्र में पिछले २४ घंटों में १७५ कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा है और ५,०२४ नये मामलें सामने आये। इससे पहले गुरुवार के दिन भी राज्य में करीबन पाँच हजार नये मामले देखें गए थे। २४ घंटों के दौरान ५ हजार से अधिक मामले सामने आने से राज्य की चुनौती और भी कठीन हुई है। इसीके साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों का कुल आँकड़ा डेढ़ लाख तक जा पहुँचा है। इस दौरान पिछले चौबीस घंटों के दौरान मुंबई में ४४ कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है और १,२९७ नए मामले सामने आए हैं।

दिल्ली में पिछले २४ घंटों में ९३ लोगों की मृत्यु हुई है और ३,४६० नये मरीज़ देखें गए। दिल्ली में कोरोना के विशेष अस्पतालों का व्यवस्थापन करने के लिए सेना की सहायता प्राप्त होगी। साथ ही सेना का वैद्यकिय दल भी दिल्ली पहुँचा है। शुक्रवार के दिन तमिलनाडू में भी कोरोना के ३,६४५ नये मामलें दर्ज़ हुए। गुजरात में १८ लोग मृत हुए हैं और ५८० नये मामले दर्ज़ हुए। आंध्र प्रदेश में ६०५ और पश्‍चिम बंगाल में ५४२ नये मामले देखें गए हैं।

इसी बीच, पश्‍चिम बंगाल के बाद झारखंड और असम सरकार ने अपने राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.