सिरिया के अलेप्पो में ‘मिनी वर्ल्ड वॉर’

तुर्की के हवाई हमले में १० लोगों की मृत्यु

syria Aleppo

सिरिया के उत्तरी इलाक़े के अलेप्पो शहर पर कब्ज़ा करने के लिए एक ही समय सभी गुटों में संघर्ष शुरू हो चुका होने के कारण, अलेप्पो में ‘मिनी वर्ल्ड वॉर’ शुरू होने का दावा अमरिकी अख़बार ने किया है। सिरियन लष्कर अलेप्पो पर नियंत्रण प्राप्त करने के लिए ‘आयएस’ के आतंकवादियों पर ज़ोरदार हमले कर रहा होते समय, तुर्की ने सिरियास्थित कुर्दवंशियों की प्रबलता होनेवाले भाग पर भयानक हमले किये हैं। तुर्की के इस हमले में दस लोगों की मृत्यु हुई है, ऐसा बताया जाता है।

पिछले हफ़्ते ब्रुसेल्स में संपन्न हुई बैठक में, सिरिया में फ़ौरन संघर्षबंदी लागू करने की घोषणा अमरीका द्वारा की गयी। उसीके साथ, सिरिया स्थित सभी गुटों को संघर्षबंदी का आवाहन किया गया था। लेकिन गत चार दिनों में, सिरिया में चल रहा संघर्ष रुकने के बजाय उलटा अधिक ही भड़क उठा है। अलेप्पो में सिरियन लष्कर के ‘आयएस’ के आतंकवादियों पर के हमलें बढ़ चुके होकर, हज़ारों निर्वासितों ने तुर्की की सीमारेखा की ओर दौड़ लगायी है। अलेप्पो के नागरिकों ने ‘द वॉशिंग्टन पोस्ट’ इस अमरिकी वृत्तपत्र को दी हुई जानकारी में, अलेप्पो के संघर्ष के कारण केवल पाँच प्रतिशत जनता ही शहर में बची होकर, बाक़ी लोग भाग निकल चुके हैं।

अलेप्पो के संघर्ष में रशिया के लड़ाक़ू विमान हवाई हमलें कर रहे होकर, इराक तथा लेबेनॉनस्थित ईरान समर्थक आतंकवादी संगठन भी इस संघर्ष में उतरे होने की जानकारी अमरिकी वृत्तपत्र ने दी है। उसी समय, अमरीका, तुर्की, सौदी अरेबिया और क़तार इन देशों का समर्थन रहनेवाले सिरियास्थित विद्रोही संगठन भी अलेप्पो के संघर्ष में अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिशों में होने का दावा उपरोक्त वृत्तपत्र ने अपने लेख में किया है। वहीं, रशिया तथा अमरीका का समर्थन रहनेवालीं कुर्द टोलियाँ इस संघर्ष का फ़ायदा उठाते हुए कुर्दों की सीमारेखा बढाने की कोशिश में हैं, ऐसा अमरिकी अख़बार ने कहा है।

उसी समय, तुर्की ने अलेप्पो के नज़दीक रहनेवाले कुर्दवंशियों के स्थानों पर हवाई हमलें तथा तोपगोलों की बरसात शुरू की है। लगातार दो दिन ये हमले शुरू होकर, इसमें भी भारी मात्रा में जीवितहानि हुई होने का दावा किया जा रहा है। लेकिन तुर्की के लष्कर नें जारी की हुई जानकारी में, १० कुर्द विद्रोही मारे गये, ऐसा कहा गया है। सिरिया के कुर्द भाग पर तुर्की ने शुरू किये हुए इन हमलों का अमरीका ने विरोध किया है। तुर्की इन हवाई हमलों को रोक दें, ऐसा आवाहन अमरीका ने किया था। लेकिन अमरीका के इस आवाहन को नज़रअन्दाज़ कर तुर्की ने हमलें जारी रखे हैं। एक ही साथ अनेकों गुट इस संघर्ष में शामिल हुए होने के कारण, अलेप्पो का संघर्ष ‘मिनी वर्ल्ड वॉर’ होने का दावा इस अख़बार ने किया।

उसी समय, सौदी अरेबिया ने अपनी सेना तथा लड़ाक़ू विमान सिरिया में घुसाये होने का दावा किया जा रहा है। पिछले दो दिनों में हालाँकि सौदी के लष्कर ने हमलें नही किये हैं, मग़र किसी भी पल सौदी का लष्कर सिरिया के संघर्ष में उतर सकता है। लेकिन रशिया के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव्ह ने म्युनिक की बैठक में, सौदी तथा तुर्की के लष्करों की घुसपैंठ यानी बड़े युद्ध की घोषणा होगी, ऐसी चेतावनी दी है। उसी के साथ, सिरिया में लष्कर घुसाने के सौदी के निर्णय का स्वागत कर, अन्य देशों को भी उसका अनुसरण करने के लिए प्रोत्साहित करनेवाले अमरीका के विदेशमंत्री जॉन केरी की भी मेदवेदेव्ह ने आलोचना की।

इसी दौरान, अलेप्पो के साथ साथ सिरियन लष्कर ने रविवार से ‘आयएस’ की राजधानी रहनेवाले ‘राक्का’ शहर पर भी हमलें शुरू किये हैं। इन हमलों में, ‘राक्का’ के ‘ताल मसबाह’ इस भाग पर कब्ज़ा करने में सिरियन लष्कर को सफलता मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.