अमरिका, फ्रांस, स्पेन की शहरों में ज्यू धर्मियों के विरोध में हिंसा भडकाने की कोशिश

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

नीस – अमरिका के पिटस्बर्ग शहर में ज्यू धर्मियों के प्रार्थनास्थल पर हुए हमले में १२ लोग ढेर हुए थे| यहा हल्ला करनेवाला सिरफिरा ज्यू धर्मियोंका द्वेषी होने की बात उजागर हुई थी| यह घटना अपवाद नही थी| अमरिका और युरोपिय देशों में ज्यू धर्मिय लोगों के प्रति द्वेष की भावना से हीन शब्दों का प्रयोग करके अत्यंत तिरस्कार जताया है| अमेरिका, फ्रांस और स्पेन जैसे देशों के ज्यू धर्मियों के प्रार्थनास्थलों पर और ज्यू धर्मियों के ‘कल्चरल सेंटर’ के पास की दिवारों पर द्वेष भरे संदेश लिखे गये है| ज्यू धर्मियों के प्रति व्यक्त हुआ यह द्वेश दुसरे विश्‍वयुद्ध के पहले की स्थिती की याद दिला रही है|

पिछले शनिवार के दिन पिटस्बर्ग में ज्यू धर्मियों के प्रार्थनास्थल पर ‘रॉबर्ट बॉवर्स’ ने किये हमले में १२ लोगों की मृत्यू हुई थी| विश्‍वभर से इस हमले की कडी निंदा की गई| अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने भी इस हमले की निंदा की थी| ज्यू धर्मियोंके प्रति द्वेष भावना से ही बॉवर्स ने यह हमसा किया है, ऐसा स्पष्ट हुआ था| इस हमले के बाद ज्यू धर्मियों के विरोध में द्वेष भावना को बढावा देने वाले चित्र और संदेश उन्ही की प्रार्थनास्थल और सांस्कृतिक केंद्र के पास की दिवारों पर पाये गए| अमरिका, फ्रांस और स्पेन जैसे देशों में यह होने से इसकी गंभीरता बढी है|

अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी के ब्रुकलिन में ज्यू धर्मियों के विरोध में हिंसा को बढावा देनेवाले आपत्ती से भरी भाषा में संदेश लिखे मिले है| इस के साथ ही, पिटस्बर्ग में हुए हमले के बाद ज्यू धर्मियों के विरोध में द्वेष की भावना अधिक जोर पकडती दिखाई दे रही है| अमेरिका मे कॅलिफोर्निया राज्य मे भी ज्यू धर्मियों के प्रार्थनास्थल पर इसी प्रकार के द्वेष से भरे संदेश दिवार पर बनाये चित्रों के माध्यम से दिये गये है| इस बारे मे जांच एजंसी तहकिकात कर रही है| लेकिन, इस जांच में अबतक किसी भी तरह का सुराग मिला नही है|

फ्रांस के नीस शहर में ज्यू धर्मियों के सांस्कृतिक केंद्र के इलाके मे भी द्वेषभरे संदेश दे रहे चित्र बनाये गये है| यह घटना काफी चौकानेवाली है, ऐसा यहा के स्थानीय निवासी कह रहे है| इस घटना के बाद यहा की पुलीस दल सतर्क हुई है और यहा की सुरक्षा में बढोतरी की गई है| स्पेन के र्कोडोबो क्षेत्र मे भी ज्यू के विरोध में हिंसा को बढावा देने के संदेश दे रहे चित्र मिले है| स्पेन का यह शहर ज्यू धर्मियों के प्रभाव का शहर माना जाता है| १५ वी शताब्दी से र्कोडोबा ज्यू धर्मियों का केंद्र पहचाना जाता है|

कुछ ही महिने पहले इस्राइल के प्रधानमंत्री बेजामिन नेत्यान्याहू इन्होंने पश्‍चिमी देशों में योजना से ज्यू धर्मियों के विरोध में षडयंत्र हो रहा है, ऐसी चेतावनी दी थी| ज्यू धर्मियों के विरोध में द्वेष को बढावा दिया जा रहा है और इस परिस्थिती से सावधानता बरतने की जरूरत है, ऐसा उन्होंने कहा था| पिटस्बर्ग मे हुए हमले के बाद नेत्यान्याहू इन्होंने दी हुई चेतावनी की गंभीरता विश्‍व के सामने स्पष्ट हुई है| पिटस्बर्ग के हमले के बाद अमरिका के साथ ही युरोप के शहरों में भी ज्यू धर्मियों का कडा द्वेष करनेवाले रहते है, यह स्पष्ट हुआ है|

यह स्थिती दुसरे विश्‍वयुद्ध के पहले के समय की याद दिला रही है| दुसरे विश्‍वयुद्ध के पहले भी ज्यू धर्मियों के विरोध मे इसी तरह द्वेष से भरा प्रचार हुआ था| जर्मन तानाशाह हिटलर ने ज्यू धर्मियों का संहार किया था और अपनी करतूतों का समर्थन भी किया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.