मेक्सिको में ‘गैस पाइपलाइन’ का भीषण विस्फोट – ७१ लोगों की मृत्यु, ८५ से अधिक जखमी

तलाहुलिलपान (मेक्सिको) – शुक्रवार रात को मेक्सिको के हिडालागी राज्य के ‘तलाहुलिलपान’ में गैरकानूनी ढंग से डाले गए ईंधन के पाईपलाईन में भीषण विस्फोट हुआ था| इसमें ७१ लोगों के बली गई है और ८५ से अधिक लोग जख्मी हुए हैं| साथ ही इस दुर्घटना के पश्चात सैकड़ों लोग लापता होने की जानकारी दी गई हैं|

यह पाईपलाईन आग के लपेट में आने के पश्चात कुछ लोगों ने बहने वाले ईंधन तेल को प्राप्त करने का प्रयत्न करने की चौका देने वाली बात भी इस अवसर पर सामने आई हैं| मेक्सिको में इस तरह से गैरकानूनी ढंग से ईंधन का आहरण, चोरी करने वाले माफिया सक्रिय हैं| उनके विरोध में मेक्सिको के राष्ट्राध्यक्ष एंड्रेस मैन्युअल लोपेज़ ओब्राडोर ने कार्रवाई के आदेश दिए थे| साथ ही गैरकानूनी ढंग से डाली गई ईंधन की पाइपलाइन्स भी बंद करने के आदेश मेक्सिको के राष्ट्राध्यक्ष ने दिए थे|

वर्ष २०१८ के पहले १० महीनों में ईंधन चोरी करने वाले गिरोहों ने अवैध पाइपलाइन्स से १२,५८१ बार ईंधन का खनन करने की जानकारी भी सामने आई हैं| साथ ही इस माध्यम से हर साल तीन अरब डॉलर्स ईंधन चोरी होने का भी सामने आया हैं| इस पृष्ठभूमि पर मेक्सिको में हुए इस भयंकर दुर्घटना का महत्व बढ़ गया हैं| जल्द ही इस घटना की जांच पड़ताल की जाएगी, ऐसा मेक्सिको की यंत्रणा से बताया जा रहा हैं| इस भीषण दुर्घटना के कारण मेक्सिको में इंधन माफियाओं का प्रश्न सामने आता दिखाई दे रहा है|

दौरान, इस दुर्घटना के बाद भी ईंधन माफिया के विरोध में कार्रवाई जारी रहेगी ऐसा मेक्सिको के राष्ट्राध्यक्ष ने कहा हैं| साथ ही कार्रवाई ईंधन के काले व्यापार के विरोध में होगी, ऐसा भी राष्ट्राध्यक्ष ओब्राडर ने स्पष्ट किया हैं| इस दुर्घटना से मेक्सिको की जनता सबक सीख जाएगी और ईंधन माफिया से दूर रहेंगी, ऐसा विश्वास मेक्सिको के राष्ट्राध्यक्ष ने इस समय व्यक्त किया था|

मेक्सिको की सरकार ने ईंधन माफिया के विरोध में कार्रवाई तीव्र करने के बाद इन माफियाओं होश उड़ गए थें| स्थानीय लोगों को साथ लेकर ईंधन चोरी कर रहे थे, ऐसा सामने आया हैं| इस पृष्ठभूमि, पर ही मेक्सिको के राष्ट्राध्यक्ष ने स्थानीय लोगों को ईंधन माफिया से दूर रहने की सलाह दी हैं| परंतु मेक्सिको में ईंधन माफियाओं के साम्राज्य बना है और उनसे इस देश को छुटकारा पाना आसान नहीं हैं, ऐसी चेतावनी दी जा रही हैं| मुख्यतः इन ईंधन माफियाओं को जनता से मिलने वाला समर्थन सरकार के समक्ष सबसे बड़ी समस्या साबित होती हैं| इसलिए इस भीषण दुर्घटना को मद्देनजर रखते हुए मेक्सिको के राष्ट्राध्यक्ष जनता को ईंधन माफिया से दूर रहने का आवाहन करते दिखाई दे रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.