पाकिस्तान ने ‘मसूद अझहर’ को दी खुली छुट

नवी दिल्ली/इस्लामाबाद – ‘फायनान्शिअल एक्शन टास्क फोर्स’ की बैठक शुरू हुई है और वहां पर पाकिस्तान आतंकियों के विरोध में की कार्रवाई की जानकारी दे रहा है| और उसी वक्त पाकिस्तान ने आतंकी मसूद अझहर की रिहाई करने की खबरें प्राप्त हो रही है| अझहर की रिहाई करने का सवाल ही नही है, क्यों की उसे गिरफ्तार ही नही किया गया था, यह जानकारी वृत्तसंस्थाएं दे रही है| लेकिन, अब भारत में आतंकी हरकतों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान ने अझहर को खुली छुठ दी है, यह बात भी स्पष्ट हुई है| इसी बीच भारत के दक्षिणी राज्यों में आतंकी हमलें होने की संभावना व्यक्त की गई है|

‘जैश ए मोहम्मद’ का प्रमुख मसूद अझहर को खुली छुठ देकर भारत में आतंकी हमलें करने की भयंकर साजिश पाकिस्तान ने बनाई है| कुछ दिन पहले ही ‘जैश’ के आतंकी समुद्री आतंकी की तैयारी कर रहे है, यह बात स्पष्ट हुई थी| लेकिन, भारतीय नौसेना सावध होने का ऐलान भारत के नौसेनाप्रमुख ने किया था| इस पृष्ठभूमि पर मसूद अझहर को पाकिस्तान ने खुली छुठ देने की खबरें प्रसिद्ध हुई है| इसके जरिए भारत को पाकिस्तान ने सीधे आतंकी हमलों का सामना करने के लिए तैयार रहें, यही इशारा दिया दिख रहा है|

कश्मीर समस्या को लेकर राजनयिक और लष्करी स्तर पर भारत को प्रत्युत्तर देने में प्राप्त हुई नाकामयाबी पाकिस्तान को निराश कर रही है| ऐसी स्थिति में पाकिस्तान की गुप्तचर संगठन ‘आईएसआई’ भारत में आतंकी हमलें करके अपने देश को संतोष दिलाने के लिए साजिशें कर रही है| इसके लिए ‘आईएसआई’ ‘जैश’ का प्रमुख मसूद अझहर और जमात उल दवा का प्रमुख हफीज सईद की सहायता प्राप्त कर रही है| और यह बात घोषित करके भारत को उकसाने की तैयारी भी पाकिस्तान ने की दिख रही है|

इस पृष्ठभूमि पर भारत के दक्षिणी राज्यों को लक्ष्य करने की तैयारी पाकिस्तान ने की है| समुद्री मार्ग के जरिए रवाना किए आतंकियों की सहायता से भारतीय नौसेना एवं सुरक्षा यंत्रणाओं को झटका देने की साजिश इसके पीछे है| भारतीय सेना के ‘सदर्न कमांड’ के प्रमुख लेफ्टनंट जनरल एस.के.सैनी ने इस संबंधी चेतावनी दी है| गुजरात की सर क्रिक सीमा क्षेत्र में कुछ बोट देखे गए है| और यह बोट इस क्षेत्र में कैसी पहुंची, यह बात अभी स्पष्ट नही हो सकी है, ऐसा लेफ्टनंट जनरल सैनी ने कहा| इन बोट का इस्तेमाल करके ‘हरामी नाला’ से पाकिस्तानी आतंकियों ने घुसपैठ की होगी, यह संभावना भी इस दौरान व्यक्त की जा रही है|

इसी बीच आतंकियों को हो रही आर्थिक सहायता रोकने में पाकिस्तान को मिली नाकामयाबी की वजह से इस देश का समावेश ‘एफएटीएफ’ की ग्रे सुचि में किया गया था| अगले समय में पाकिस्तान को इसी सुचि में रखना है या इस देश को ‘ब्लैक लिस्ट’ करना है, इस विषय पर बैंकॉक में हो रही ‘एफएटीएफ’ की बैठक में निर्णय होगा| इसके लिए पाकिस्तान का शिष्टमंडल बैंकॉक पहुंचा है और अपने देश का बचाव करने की कोशिश में है| इसी बीच मसूद अझहर को रीहा करके पाकिस्तान ने कुछ भी होने दो, पर हम आतंकवाद की राह से हटने के लिए तैयार नही है, इसी बात का दुनिया में ऐलान किया दिख रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.