फिलिपाईन्स की सीमा में गश्‍त नहीं रुकेगी – फिलिपाईन्स के राष्ट्राध्यक्ष ने चीन को सुनाया

मनिला/बीजिंग – ‘फिलिपाईन्स अपने समुद्री क्षेत्र की संप्रभुता से समझौता नहीं कर सकता। इसी वजह से इस क्षेत्र में फिलिपाईन्स की नौसेना और तटरक्षक बल की गश्‍त बंद नहीं होगी’, इन शब्दों में फिलिपाईन्स के राष्ट्राध्यक्ष रॉड्रिगो दुअर्ते ने चीन को सुनाया है। फिलिपाईन्स ने बीते कुछ दिनों से इस समुद्री क्षेत्र में गश्‍त शुरू करके वहां पर युद्धाभ्यास का आयोजन किया है। इस पर गुस्सा होकर चीन ने फिलिपाईन्स को समुद्री गतिविधियां बंद करने का सूचना दी थी। लेकिन, फिलिपाईन्स की नौसेना को अपनी सीमा में क्या करना चहिए, यह चीन को बताने की ज़रूरत नहीं है, यह बयान करके फिलिपाईन्स के रक्षा मंत्रालय ने फटकार लगाई है।

‘वेस्ट फिलिपाईन्स सी’ के क्षेत्र में बीते दो महीनों से रुके २०० से अधिक मिलिशिया जहाज़ों को पीछे हटाने से चीन ने स्पष्ट इन्कार किया है। मिलिशिया जहाज़ों की इस क्षेत्र में तैनाती उचित होने का दावा चीन कर रहा है। उल्टा फिलिपाईन्स ही चीन की संप्रभुता और अधिकारों का सम्मान करे और इस क्षेत्र में अपनी गतिविधियाँ बंद करे, ऐसी सूचना चीन के विदेश मंत्राय के प्रवक्ता वैंग वेंबिन ने दी थी।

वेस्ट फिलिपाईन्स क्षेत्र में स्थित स्प्रार्टले, पाग-असा औड़ स्कारबोरो द्विपों पर भी चीन का अधिकार होने का दावा वैंग ने अमरिकी समाचार चैनल से बातचीत के दौरान किया था। लेकिन, यह द्विप हमारी सीमा में होने का बयान करके फिलिपाईन्स के रक्षा मंत्रालय ने चीन की आलोचना की थी।

वर्ष २०१६ में अंतरराष्ट्रीय अदालत के निर्णय के अनुसार वर्णित समुद्री क्षेत्र पर फिलिपाईन्स का अधिकार है और चीन ने हमारे क्षेत्र में कृत्रिम द्विपों का निर्माण किया होने की याद फिलिपाईन्स दिला रहा है। इस वजह से फिलिपाईन्स ने अपने खुद के अधिकार के समुद्री क्षेत्र में क्या करना चाहिए, इससे चीन का लेना-देना नहीं है, ऐसे स्पष्ट शब्दों में फिलिपाईन्स के रक्षा मंत्रालय ने चीन को फटकार लगाई थी।

राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते ने भी फिलिपाईन्स की नौसेना और तटरक्षक बल की समुद्री गश्‍त बंद नहीं होगी, यह बात ड़टकर कही है। ‘व्यापारी एवं कोरोना के दौर में चीन ने किए सहयोग के लिए फिलिपाईन्स ऋणी है। लेकिन, इसके लिए फिलिपाईन्स अपने समुद्री क्षेत्र की संप्रभुता से समझौता नहीं कर सकता। हमें चीन के साथ विवाद नहीं चाहते और युद्ध भी नहीं चाहते लेकिन, फिलिपाईन्स इस क्षेत्र से पीछे नहीं हटेगा’, यह इशारा राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते ने दिया।

राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते ने कुछ दिन पहले ही यह ऐलान किया था कि, समुद्री संप्रभुता की सुरक्षा के लिए, चीन ने कबजा किया क्षेत्र दोबारा प्राप्त करने के लिए खूनखराबा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। साथ ही, अपने समुद्री क्षेत्र की संप्रभुता की सुरक्षा के लिए अमरीका से लष्करी सहायता प्राप्त करने के संकेत भी राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते ने दिए थे। इसके बाद अमरिकी युद्धपोतों ने फिलिपाईन्स की यात्रा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.