ओड़िशा के मलकानगिरी में माओवादियों की साजिश नाकाम की गई – सात ‘आयईडी’ हुए बरामद

मलकानगिरी – ओड़िशा के मलकानगिरी ज़िले में पुलिस का मुखबिर होने की आशंका से अपहरण किए गए तीन गांववालों में से एक की माओवादियों ने हत्या की है। गांववालों से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों के सैनिकों को लक्ष्य करने के लिए माओवादियों ने सात ‘आयईडी’ लगाए थे। यह सभी ‘आयईडी’ नाकाम किए गए हैं। इस वजह से बड़ी अनहोनी टल गई है। इस घटना के दूसरे ही दिन अपहरण किए गए एक नागरिक की हत्या की गई।

Odisha-maoistमलकानगिरी में ओड़िशा-आंध्र प्रदेश की सीमा पर स्थित स्वाभिमान आंचल इलाके में यह घटना हुई। स्वाभिमान अंचल के इलाके में किसी समय पर माओवादियों का बड़ा प्रभाव था। ओड़िशा, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगड़ के अधिकांश माओवादी छुपने के लिए इसी क्षेत्र में जाते रहे हैं। लेकिन, सुरक्षा बलों ने इस क्षेत्र में माओवादियों के विरोध में जारी मुहिम तीव्र करने पर माओवादियों की गतिविधियों में गिरावट हुई है।

इसी के साथ संबंधित क्षेत्र में विकास कार्यों को भी गति प्रदान की गई है। कुछ महीने पहले ही इस क्षेत्र में पहली बार बस सेवा शुरू की गई। इसके साथ ही सड़क निर्माण के अलावा अन्य बुनियादी सुविधाओं का निर्माण शुरू किया गया है। लेकिन, माओवादियों ने विकास प्रकल्पों को लक्ष्य करना जारी रखा है और विकास कार्यों में अड़ंगा डालने की कोशिश हो रही है। कई वर्षों तक यह क्षेत्र मुख्य हिस्से से टूटा रहा था। लेकिन, वर्ष २०१८ में गुरूप्रिया ब्रिज का निर्माण होने के बाद इस क्षेत्र का अन्य हिस्सों से संपर्क स्थापित हो सका।

सुरक्षा बलों की कार्रवाई और इस क्षेत्र में शुरू किए गए विकास कार्यों की वजह से माओवादी बेचैन हुए हैं और अपना अस्तित्व बचाने के लिए सुरक्षा बलों के सैनिकों को लक्ष्य कर रहे हैं। इसी उद्देश्‍य से माओवादियों ने यहां ‘आयईडी’ लगाए थे, यह कहा जा रहा है। ‘आयईडी’ बरामद करने के दूसरे ही दिन माओवादियों ने अपहरण किए हुए नागरिक की हत्या की।

Odisha-maoistमंगलवार देर रात तकरीबन १५ हथियारबंद माओवादियों ने अंचल के जोड़ंबा पुलिस थाने की सीमा में खजुरीगुडा गांव के तीन नागरिकों का अपहरण किया। पुलिस के मुखबीर होने की आशंका से इन तीनों का अपहरण किया गया। माओवादी इन तीनों लोगों को गांव के बाहर ले गए और तीनों को लठ और लोहे की रॉड़ से मारा।

इस मारपीट में यह तीनों गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें से दासू खेमूडू की इस मारपीट में मृत्यु हुई। अन्य दो नागरिक वापिस गांव लौटने में सफल हुए। इस घटना के बाद पुलिस ने वारदात की जगह पर पहुँचकर दासू का शव बरामद किया। इस मामले में जाँच जारी होने की जानकारी पुलिस अधिकारी ने साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.