हथियारों की तस्करी कर रहा तुर्की का जहाज लीबियन बागियों ने तहस-नहस किया

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

त्रिपोली – लीबिया के हफ्तार बागियों ने अबतक की सबसे बडी कार्रवाई को अंजाम दिया है| लीबिया की सराज हुकूमत के लिए हथियार पहुंचाने के लिए त्रिपोली के बंदरगाह में पहुंचा तुर्की का जहाज हफ्तार के बागियों ने राकेट हमले में तबाह किया है| लीबियन बागियों ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जानकारी और फोटो प्रसिद्ध किए है| इसी बीच यूरोपिय महासंघ ने कुछ घंटे पहले ही लीबिया में हथियारों की तस्करी करने पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है|

मंगलवार के दोपहर में राजधानी त्रिपोली के बंदरगाह में पहुंचे तुर्की के जहाज पर राकेट हमला हुआ| इस जहाज में हथियारों का भंडार होने से विस्फोटों की तीव्रता भी बढी| इस घटना के बाद त्रिपोली बंदरगाह खाली किया गया| हफ्तार बागियों कीलीबियन नैशनल आर्मीके वरिष्ठ नेताखालेद अल माहजूबने अरब समाचार चैनल से बातचीत करते समय यह जानकारी साझा की| साथ ही तुर्की के जहाज का त्रिपोली में हुआ प्रवेश यूरोपिय महासंघ के प्रतिबंधों का उल्लंघन होने का आरोप माहजूब ने किया

दो दिन पहले यूरोपिय महासंघ ने ब्रुसेल्स में हुई बैठक में लीबिया की सराज हुकूमत एवं हफ्तार बागियों को हथियारों की आपुर्ति करने पर प्रतिबंध लगाए है| लीबिया में शांति स्थापित करने के लिए यह प्रतिबंध जरूरी होने की बात महासंघ ने कही है| इन प्रतिबंधों का पालन हो, इस वजह से यूरोपिय देशों की युद्धपोत लीबिया के समुद्री क्षेत्र के निकट तैनात करने का ऐलान भी किया गया है| पर, अगले कुछ घंटों में तुर्की ने त्रिपोली में हथियारों के भंडार के साथ जहाज भेजकर इन प्रतिबंधों का उल्लंघन किया है, यह आरोप माहजूब ने किया|

तुर्की ने इस पर प्रतिक्रिया दर्ज नही की है| वही, त्रिपोली बंदरगाह में तुर्की के जहाज पर हमला हुआ ही नही, यह कहकर लीबिया की सराज सरकार ने तुर्की का बचाव करने की कोशिश की है| पर, बागियों ने एक कार्गो जहाज पर हमला करने का आरोप सराज सरकार ने किया है| साथ ही हफ्तार बागियों ने लगातार लीबिया में युद्धविराम का उल्लंघन किया है, यह आरोप भी सराज सरकार ने किया है|

इसी बीच हफ्तार बागियों ने लीबिया के अधिकांश हिस्से पर कब्जा किया है| राजधानी त्रिपोली बागियों का अगला लक्ष्य है| इस कारण त्रिपोली एवं लीबिया की सराज सरकार के बचाव के लिए तुर्की ने सीरिया में तुर्की से जुडे बागी एवं हथियार लीबिया में उतारें है| इसके फोटो, वीडियो जारी किए गए है और सीरियन बागियों ने माध्यमों से बातचीत करते समय यह बात स्वीकारी भी है| पर, तुर्की लगातार यह आरोप अनदेखा कर रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.