लीबियन बागी राजधानी त्रिपोली तक जा टकराए

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरत्रिपोली – लीबिया में प्रधानमंत्री ‘फएज अल सेराज’ इनकी सरकार के निष्ठावान लष्करी गुट एवं बागी लष्करी अधिकारी जनरल ‘खलिफा हफ्तार’ के समर्थकों के बीच कडा संघर्ष शुरू हुआ है| जनरल हफ्तार ने लीबिया की राजधानी त्रिपोली तक जा टकराने का ऐलान किया है| जल्द ही हम त्रिपोली पर कब्जा करेंगे, यह संकेत जनरल हफ्तार के सहयोगी दे रहे है| लेकिन, बागियों पर जवाबी हमलें करके अपनी सेना ने उन्होंने कब्जा किया क्षेत्र दुबारा प्राप्त किया है, यह दावा प्रधानमंत्री फएज अल सेराज पर निष्ठा रखनेवाले लष्करी अधिकारियों ने किया है| साथ ही इन बागियों के विरोध में लीबियन जनता के मन में असंतोष का विस्फोट होने की बात भी इन अधिकारियों ने कही है|

अफ्रीका में ईंधन से भरे लीबिया में गृहयुद्ध शुरू है और इस वजह से वहां की जनता बेहाल हुई है| यह संघर्ष और भडके ना इस लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव गुतेरस लीबिया पहुंचे है| लेकिन, उन्होंने शांति और बातचीत के लिए किया निवेदन बागी लष्करी अधिकारी जनरल खलिफा हफ्तार ने ठुकराया है| इस वजह से लीबिया नए गृहयुद्ध की राह पर आगे बढता दिख रहा है| जनरल हफ्तार की सेना राजधानी त्रिपोली की दिशा में आगे बढ रही है और त्रिपोली के उपनगरों पर इस सेना ने कब्जा करने के समाचार प्रसिद्ध हुए थे| त्रिपोली पर जनरल हफ्तार की सेनाने हवाई हमले किए है, यह समचार भी प्रसिद्ध हो रहे थे| इस वजह से जल्द ही राजधानी त्रिपोली अपने कब्जें में होगी और उसके बाद लीबिया का नियंत्रण हम यहां से करेंगे, यह संकेत जनरल हफ्तार से दिए जा रहे थे|

लीबियन बागी, कब्जा, जनरल हफ्तार, गृहयुद्ध, हवाई हमले, त्रिपोली, अफ्रीका

जनरल हफ्तार ने किए यह दावे प्रसिद्ध होने के बाद कुछ ही घंटों में प्रधानमंत्री अल सेराज की सरकार पर निष्ठा रखनेवाले लष्करी अधिकारियों ने माध्यमों के सामने अलग ही जानकारी रखी| हमारी सेना ने बागीयों ने कब्जा किया अधिकांश क्षेत्र दुबारा जीत लिया है, यह जानकारी त्रिपोली में सेना के प्रवक्ताने दी| इस मोर्चे पर लीबियन सेना को सफलता प्राप्त हुई है और जल्द ही बागियों की चुनौती खतम की जाएगी, यह जानकारी त्रिपोली में लीबियन सेना के प्रवक्ताने दी|

साथ ही बागियों के विरोध में लीबियन जनता में असंतोष का विस्फोट हुआ है और इसका झटका बागियों को लगे बिना नही रहेगा, यह दावा लीबिनय सेना प्रवक्ता ने किया| इन दोनों दावों की वजह से लीबिया में भडका गृहयुद्ध और भी तीव्र होने के संकेत स्पष्ट तौर पर दिखाई देने लगे है| तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी की हुकूमत गिराने के लिए पश्‍चिमी देशों के नेतृत्व में हुए संघर्ष के बाद लीबिया दुबारा खूनी गृहयुद्ध के साये में है| वर्ष २०१४ से जनरल हफ्तार ने लीबियन सरकार के विरोध में बगावत करके छिपकर युद्ध शुरू किया था| लेकिन, अब इसकी तीव्रता बढी है और यह युद्ध अब राजधानी त्रिपोली तक पहुंचने से प्रधानमंत्री फएज अल सेराज का स्थान कमजोर होता दिख रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.