इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माती ‘टेस्ला, इन्क’ दुनिया में वाहन क्षेत्र की सबसे बडी दुसरे क्रमांक की बडी कंपनी

वॉशिंग्टन – पिछले १२ वर्षों से पूरी तरह से बिजली पर चलनेवाली गाडियों का निर्माण कर रही ‘टेस्ला, इन्क|’ ने जागतिक वाहन उद्योग में दुसरें पायदा पर छलांग लगाई है| बुधवार के दिन शेअर बाजार में हुए व्यवहारों में ‘टेस्ला, इन्क’ के शेअर्स की किमत चार प्रतिशत बढने से कंपनी की पूँजी १०० अरब डॉलर्स तक जा पहुंची है| इलेक्ट्रिक गाडियों का निर्माण करनेवाली कंपनियों में इस स्तर पर जानेवाली ‘टेस्ला इन्क’ यह दुनिया की पहली ही कंपनी साबित हुई है|

दुनिया में हर एक रास्ते पर बीजली पर चलनेवाली गाडी देखने के सपने का ऐलान करनेवाले उद्यमी एलॉन मस्क की ‘टेस्ला, इन्क’ ने वर्ष २०१० में शेअर बाजार में प्रवेश किया था| इसके बाद मात्र सात वर्षों में ‘टेस्ला इन्क’ ने ढाई लाख से भी गाडियों की बिक्री करके अपनी पूँजी ५० अरब डॉलर्स तक बढाई थी| वर्ष २०१९ में टेस्ला, इन्क ने १० लाख से भी अधिक गाडियों की बिक्री करने का दावा हो रहा है|

वर्ष २०१८ से जागतिक वाहन क्षेत्र को बडे गिरावट का झटका लगा है| अमरिका-चीन व्यापारयुद्ध की वजह से अन्य प्रमुध देशों की अर्थव्यवस्था में भी मंदी का माहौल बना हौ और इसका सीधा झटका गाडियों की बिक्री पर लगने की बात सामने आयी थी| वर्ष २०१७ में नौ करोड ५२ लाख गाडियों की बिक्री हुई थी| वर्ष २०१९ में यही संख्या ९ करोड ३ लाख तक गिरा था, यह जानकारी वाहन क्षेत्र से संबंधित विश्‍लेषक कंपनीने साझा की थी|

पिछले कुछ वर्षों में वाहन क्षेत्र में ‘इलेक्ट्रिक’ तकनीक उपर आयी है और दुनिया के प्रमुख देशों ने ‘इलेक्ट्रिक कार्स’ के लिए खास नीति और सहुलियत का ऐलान किया है| पर, इसका झटका पारंपरिक ईंधन पर चलनेवाली गाडियों को लगा है और इन गाडियों की बिक्री में बडी गिरावट हुई है| इस नकारात्मक पृष्ठभूमि पर टेस्ला इन्क जैसी नई कंपनी ने आर्थिक स्तर पर लगाई छलांग ध्यान आकर्षित करती है|

फिलहाल जागतिक वाहन क्षेत्र में सबसे अधिक मुल्य और आकार की कंपनी के तौर पर जापान की टोयोटो कंपनी का स्थान बरकरार है| वर्ष २०१९ में जापान की इस कंपनी ने ९० लाख से भी अधिक गाडियों की बिक्री की  है| अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस कंपनी का मुल्या करीबन २३० अरब डॉलर्स से भी अधिक है| ‘टेस्ला, इन्क.’ इस तुलना में काफी पीछे है, फिर भी पिछले तीन वर्षों में इश कंपनी के मुल्य में ५० अरब डॉलर्स से भी अधिक बढोतरी हुई है|

दुनिया की प्रमुख वाहन निर्मिती कंपनियां अपने कारखाना बंद करके कामगारों को कम कर रही है| ऐसे में ‘टेस्ला, इन्क.’ ने हाल ही में चीन में नई ‘गिगाफैक्टरी’ शुरू की है| इसके साथ ही अगले वर्ष में यूरोप में वाहन निर्माण के प्रमुख केंद्र होनेवाले जर्मनी में भी नई फैक्टरी शुरू करने की तैयारी में यह कंपनी है|

‘फोक्स वैगन’, ‘बीएमडब्ल्यू’ और ‘डैमरल’ जैसी प्रमुख कंपनियों को जर्मन सरकार ने आर्थिक सहायता प्रदान करने की तैयारी शुरू की है| साथ ही ‘टेस्ला इन्क.’ इसी कंपनी में अपने बलबूते पर नई फैक्टरी लगाने की तैयारी में जुटी है और यह बात वाहननिर्मिती क्षेत्र में बडे बदलाव होने के संकेत समझे जा रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.