अमरिका अफगानिस्तान में राजनैतिक विजय प्राप्त कर सकेगा – अमरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस का दावा

काबुल: अमरिका अफगानिस्तान में विजय की तरफ देख रहा है, पर यह विजय लष्करी होगा ऐसा नहीं है| अमरिका अफगानिस्तान में राजनीतिक विजय प्राप्त कर सकता है, ऐसा संकेत अमरिका के रक्षामंत्री जेम्स मैटिस ने दिया है| अफगानिस्तान का अघोषित दौरा करने से पहले रक्षा मंत्री मैटिस ने यह विधान किए थे| अपने इस अफगानिस्तान भेंट में राष्ट्राध्यक्ष अशरफ गनी से मुलाकात करके तालिबान को दिए शांति प्रस्ताव पर चर्चा करने की जानकारी मैटिसने दी है|

अफगानिस्तान, राजनैतिक विजय, अमरिका, जेम्स मैटिस, दावा, काबुल, तालिबान

ओमान का नियोजित दौरा खत्म करके, मैटिस पिछले मंगलवार को अफगानिस्तान पहुंचे| अमरिका के रक्षामंत्री का यह दौरा आकस्मिक था| उस समय रक्षामंत्री मैटिस ने अफगानी राष्ट्राध्यक्ष ने तालिबान को दिए प्रस्ताव का स्वागत किया है| तालिबान को इससे पहले भी शांति चर्चा का प्रस्ताव दिया गया था पर अफगानिस्तान सरकार और तालिबान में शांति चर्चा आगे नहीं जा पाई थी| पर राष्ट्राध्यक्ष गनी ने तालिबान को दिया प्रस्ताव पर मैटिस ने समाधान व्यक्त किया है| राष्ट्राध्यक्ष गनी इनके प्रयत्नों को सफलता मिलेगी, ऐसा संकेत अमरिका के रक्षा मंत्री ने दिया है|

पिछले १६ वर्षों से अफगानिस्तान में संघर्ष शुरू होने की बात कहकर इस संघर्ष में तालिबान ने शांति चर्चा में शामिल किया जाए, ऐसा प्रस्ताव रक्षा मंत्री मैटिस ने दिया था| तालिबान में कई गट भी शांति चर्चा के लिए और अफगानिस्तान में राजनीतिक प्रवाह में शामिल होने के लिए उत्सुक होने का दावा रक्षा मंत्री मैटिस ने उस समय किया था|

अफगानिस्तान, राजनैतिक विजय, अमरिका, जेम्स मैटिस, दावा, काबुल, तालिबान

अफगानिस्तान में गनी सरकार और तालिबान में शांति चर्चा राजनैतिक समझौते सफल हुए, तो बड़ा राजनीतिक विजय होगा, ऐसा मैटिस ने आगे कहा है| ऐसा हुआ तो अफगानिस्तान की सेना अपने देश की सुरक्षा खुद कर सकती हैं और आगे चलकर अफगानिस्तान अंतरराष्ट्रीय हवाई हमले का लक्ष्य नहीं होगा, ऐसा दावा अमरिका के रक्षा मंत्री ने किया है| अफगानिस्तान में दाखिल हुए रक्षामंत्री मैटिस आनेवाले कई घंटों में राष्ट्रसंघ और अफगानिस्तान में अमरिका एवं नाटो के कमांड प्रमुख जनरल जॉन निकलसन को भेंट करने वाले हैं|

१० दिनों पहले राष्ट्राध्यक्ष गनी ने अफगानिस्तान में तालिबान को शांति चर्चा का प्रस्ताव दिया था| तालिबान शांति चर्चा के लिए तैयार है, तो उन्हें अफगानिस्तान में राजनीतिक प्रभाव में स्थान मिलेगा ऐसा आश्वासन गनी ने दिया था| अफगानिस्तानी राष्ट्राध्यक्ष के इस प्रस्ताव पर तालिबान से संबंधित प्रतिक्रिया आ रही थी| अफगानिस्तान में तालिबान ने शांति चर्चा का प्रस्ताव स्वीकार ने के संकेत दिए थे| पर पाकिस्तान के सीमा के पास तल ठोके हुए तालिबान की गटो को यह प्रस्ताव मंजूर नहीं है|

दौरान शांति चर्चा के प्रस्ताव पर तालिबान से समाधान पूर्ण उत्तर मिलने की वजह से अफगानी लष्कर ने तालिबान विरोधी मुहिम शुरू रखी है और पिछले २४ घंटों में ५३ तालिबानी आतंकवादियों को ढेर करने का दावा अफगानी लष्कर कर रहे हैं| इससे व्यतिरिक्त अमरिका के ड्रोन हमले में २१ तालिबानी आतंकवादी मरने की जानकारी सामने आ रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.