रशिया के लिए इस्रायल की सुरक्षा ही प्राथमिकता – रशियन उपविदेशमंत्री का ऐलान

Third World Warमॉस्को: सीरिया के संघर्ष में एक ही गुट से लढ रहे रशिया और ईरान के बीच बने मतभेद सामने आ रहे है| ‘सीरिया में अस्साद सरकार का बचाव करने के लिए रशिया और ईरान एक ही गुट का हिस्सा होने की बात मानी जा रही है, फिर भी ईरान यह रशिया का मित्र देश नही है| रशिया के लिए इस्रायल की सुरक्षा ही प्राथमिकता है| रशिया यह इस्रायल की ही परछाई है और इस्रायल को अपने परछाई से डरने का कारण नही है’, यह गवाही रशिया के उपविदेश मंत्री ‘सर्जेई रिब्कोव्ह’ इन्होंने दी है| वही, इस्रायल ने सीरिया में हमले किए थे तब रशिया की ‘एस-३००’ हवाई सुरक्षा यंत्रणा बंद? थी, यह आरोप करके ईरान के वरिष्ठ नेता ने रशिया पर आलोचना की है|

रशिया, इस्रायल, सुरक्षा, प्राथमिकता, रशियन उपविदेशमंत्री, ऐलानरशिया के उपविदेश मंत्री रिब्कोव्ह इन्होंने अमरिका में शीर्ष वृत्तवाहिनी से बात करते समय यह कहा है कि, ‘रशिया इस्रायल की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहा है| इस्रायल की सुरक्षा की ओर रशिया कभी भी नजरअंदाज नही करेगा| रशिया के लिए इस्रायल की सुरक्षा हर समय प्राथमिकता पर रहेगी| रशिया की यह भूमिका इस्रायल, अमरिका और विश्‍व के अन्य सभी लोगों को मालूम है| ईरान, तुर्की और सीरिया की जनता को भी रशिया की इस भूमिका के बारे में जानकारी है’, यह रिब्कोव्ह इन्होंने बताया| साथ ही रशिया और ईरान इन्हें मित्रदेश कहना भी गलत होगा, यह दावा रशिया के उपविदेश मंत्री ने किया|

‘ईरान ने रशिया ने सीरिया संबंधी अपनाई भूमिका का समर्थन किया है| लेकिन, इस सहयोग के अलावा रशिया और ईरान के बीच किसी भी प्रकार का सहयोग नही है’, यह रिब्कोव्ह इन्होंने स्पष्ट किया| इस्रालय की गोलान पहाडियों की सीमा से ८५ किलोमीटर तक ईरान अपने सेना पीछे हटाए, इसके लिए रशियाने ईरान को राजी किया था| इस्रायल की सुरक्षा के लिए रशिया को इसके आगे जाकर कोशिश करनी थी| लेकिन, अमरिका ने ईरान पर प्रतिबंध लगाने से रशिया की कोशिश असफल हुई, यह आरोप रशियन उपविदेश मंत्री ने किया|

‘इस्रायल और रशिया एक दुसरे के विरोध में नही है| रशिया यानी इस्रायल की परछाई है| इस वजह से इस्रायल को रशिया से डरने का कारण नही| रशिया से इस्रायल को कोई भी खतरा नही है’, यह दावा रशिया के उपविदेश मंत्री ने अमरिकी वृत्तवाहिनी से की बातचीत के दौरान किया| साथ ही इस्रायल ने सीरिया में किए हवाई हमलें पर रशियाने दर्ज की हुई आपत्ति पर प्रतिक्रिया देने से रिब्कोव्ह दूर रहे|

इस्रायल के संबंध में रशिया यह भूमिका अपना रहा था, तभी ईरान ने रशिया पर आलोचना की है| पिछले कुछ हफ्तों से सीरिया में इस्रायल के हुए हमलों के दौरान ईरान और सहयोगी गुटों की सुरक्षा रशिया कर नही रहा है, यह आरोप ईरान के वरिष्ठ नेता ने किया है| ईरान के संसद में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश निती समिती’ के प्रमुख ‘हेस्मतोल्ला फलाहात्पिसेह’ इन्होंने रशिया की सीरिया में तैनात ‘एस-३००’ यह हवाई सुरक्षा यंत्रणा इस्रायल के हवाई हमलों के दौरान बंद थी, यह आरोप किया है| ‘इस्रायल के सीरिया में हवाई हमलें होना और सीरिया में तैनात रशिया की हवाई सुरक्षा यंत्रणा उसी समय बंद रहना, इसमें सीधे तौर पर संबंध होने की कडी आशंका है’, यह हेस्मतोल्ला इन्होंने कहा है|

इस दौरान, ईरान के इन आरोपों पर रशिया से किसी भी प्रकार का खुलासा प्राप्त नही हुआ है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.