इस्रायल-मोरोक्को विमान सेवा शुरू

israel-morocco-air-serviceतेल अवीव – इस्रायल और मोरोक्को के बीच पहली विमान सेवा मंगलवार से शुरू हुई। साथ ही इस्रायल, मोरोक्को और अमरीका ने सहयोग बढ़ाने के लिए समझौते भी किए। बीते ढ़ाई महीनों में इस्रायल के साथ सहयोग स्थापित करनेवाला मोरोक्को चौथा अरब देश है।

बीते सप्ताह में अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने इस्रायल और मोरोक्को के ऐतिहासिक सहयोग का ऐलान किया था। इस ऐलान के साथ ही इस्रायल और मोरोक्को के बीच सीधी विमान सेवा शुरू करने का ऐलान भी किया गया था। मंगलवार के दिन ‘तेल अवीव’ से ‘रबाता’ के बीच विमान सेवा शुरू हुई। अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के सलाहकार जैरेड कश्‍नर की मौजुदगी में मोरोक्को की राजधानी रबाता के लिए यात्री विमान ने उड़ान भरी। इसके अलावा अमरीका, इस्रायल और मोरोक्को के बीच द्विपक्षीय और त्रिपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए। ऐसे में अब आनेवाले दिनों में इस्रायल में उच्चायुक्तालय शुरू करने का ऐलान भी मोरोक्को ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.