हिजबुल्लाह का मिसाइल कारखाना बंद नही किया तो लेबनान पर इस्रायल के हमलें होते रहेंगे – अमरिकी विदेशमंत्री की चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरलंदन – इस्रायल की चेतावनी के बाद भी हिजबुल्लाह ने लेबनान में मिसाइलों का निर्माण जारी किया हैं| लेबनीज सरकार ने हिजबुल्लाह का यह मिसाइल कारखाना हमेशा के लिए बंद नहीं किया तो इससे आगे इस्रायल के तूफानी हमलों के लिए लेबनान तैयार रहें, ऐसा अमरिका के विदेश मंत्री माईक पोम्पिओ ने सूचित किया हैं| पोम्पिओ ने लेबनीज विदेश मंत्री के ‘गेब्रान बासिल’ को भेजे पत्र में यह चेतावनी दी गई हैं|

चार दिनों पहले इस्रायल के प्रधानमंत्री नेत्यान्याहू ने अपनी लंदन की यात्रा में अमरिका के रक्षा मंत्री माईक एस्पर से मुलाकात की थीं| नेत्यान्याहू और एस्पर के बीच की मुलाकात के पश्चात इस्रायली लष्कर ने लेबनान में हिजबुल्लाह के मिसाइल निर्माण के कारखाने के सॅटेलाईट फोटोग्राफ्स प्रसिद्ध किए थे| बेका वॅली के पास ‘नाबी शिट’ इस विभाग में हिजबुल्लाह ने ईरान ने स्थापित किया हुआ कारखाना चलाया हैं, ऐसी जानकारी इस्रायली लष्कर ने दी हैं|

उसके बाद अमरिका के विदेश मंत्री पोम्पिओ ने लेबनीज विदेश मंत्री बासिल को भेजे पत्र में खरी खोटी सुनाई हैं| अपने देश और जनता का हित चाहिए हो तो लेबनीज सरकार हिजबुल्लाह के मिसाइलों के कारखाने पर कार्रवाई करें, यह कारखाने तुरंत बंद करें, ऐसा विदेश मंत्री पोम्पिओ ने सूचित किया हैं| लेबेनान ने समय रहते ही यह कार्रवाई नहीं की तो आने वाले दिनों में इस्रायल हमलें करके वर्णित कारखाना नष्ट कर देगा, ऐसी चेतावनी पोम्पिओ ने दी हैं|

दौरान, लेबनीज राष्ट्राध्यक्ष एऑन ने हिजबुल्लाह पर किए हमलों को उत्तर देने की घोषणा की हैं| तो हिजबुल्लाह यह क्षेत्रीय समस्या होते हुए अपनी सरकार का उससे कोई संबंध नहीं होने की भूमिका लेबनीज प्रधानमंत्री साद हरिरी ने स्वीकारी हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.