‘आईएस’ के १५५ आतंकी गिरफ्तार – केंद्रीय गृहमंत्रालय की जानकारी

नई दिल्ली – देश के अलग अलग हिस्सों से अबतक आतंकी ‘आईएस’ संगठन से जुडे १५५ दहशतगर्द और उनके समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है, केंद्रीय गृहमंत्रालय ने यह आंकडे घोषित किए है| लोकसभा में प्रस्तुत एक सवाल पर उत्तर देते समय केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी.किशन रेड्डे ने रखी इस जानकारी से ‘आईएस’ भारत में अपने पैर जमाने के लिए बडी कोशिश कर रही है, यह स्पष्ट हो रहा है|

दो महीने पहले ही ‘आईएस’ ने पडोसी श्रीलंका में स्थानिय चरमपंथियों की सहायता से भीषण आतंकी हमला किया था| इसके तार भारत में भी पहुंचे दिखाई दिए थे| साथ ही कुछ निद पहले ‘आईएस’ ने भारत में अपना नया ‘प्रांत’ स्थापित करने का दावा किया था| इस प्रांत का नाम ‘विलायाह ए हिंद’ घोषित किया था| ‘आईएस’ का यह दावा झुठ है और वह उनके प्रछार का हिस्सा होने की बात भारतीय अधिकारी ने स्पष्ट की थी| लेकिन, भारतीय गुप्तचर संस्था लगातार ‘आईएस’ के खतरे को लेकर इशारा दे रही है| साथ ही भारत के कुछ युवक ‘आईएस’ के जहरीले प्रचार से भ्रमीत होकर इस संगठन में शामिल होने के लिए देश के बाहर जाने की कई घटना भी सामने आ चुकी है| इस पृष्ठभूमि पर देश से अबतक आईएस के कुल १५५ सदस्य और समर्थकों को हुई गिरफ्तारी की जानकारी चौका रही है|

इस सबंध में लोकसभा में एक सवाल पुछा गया था| इस पर जवाब देते समय केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने यह जानकारी रखी| ‘आईएस’ ने देश के युवदों को अपने जाल में फंसा ने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल बडी मात्रा में किया है| इंटरनेट के जरिए जहरीला प्रछार ‘आईएस’ कर रही है| ‘आईएस’ की इन गतिविधियों पर भी जांच एजंसी नजर रखकर है और कानून के तहेत जरूरी कार्रवाई कर रही है, ऐसा केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रेड्डी ने कहा| साथ ही केंद्रीय और राज्यों के जांच एजंसी समन्वय के साथ ‘आईएस’ से जुडी मामलों में काम कर रही है, यह जानकारी भी उन्होंने रखी|

इसके अलावा समुद्री सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जा रहा है और तटीय क्षेत्र में गश्ती बढाई गई है| इस रास्ते से आतंकी घुसपैठ करने की संभावना ध्यान में रखकर ऐसी कडी सुरक्षा व्यवस्था रखने की सलाह केंद्र सरकारने दी है, यह जानकारी रेड्डी ने दी है|

जम्मू-कश्मीर में तीन वर्षों में ७०० आतंकी ढेर

आतंकवाद जरा भी बर्दाश्त नही करेंगे, यह नीति भारत सरकार ने स्वीकारी है| आतंकवाद के विरोध में कडी कार्रवाई शुरू की गई है और इस दौरान पिछले तीन वर्षों में सुरक्षादलों के साथ कश्मीर घाटी में हुई मुठभेड में ७०० से अधिक आतंकी मारे गए है, यह जानकारी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी.किशन रेड्डी ने दी|

इस वर्ष कश्मीर घाटी में अबतक ११३ दहशतगर्दों को मार गिराया गया है| वर्ष २०१८ में कुल २५७ आतंकियों को सुरक्षादलों ने खतम किया था| वर्ष २०१७ में हुई मुठभेड के दौरान २१३ और वर्ष २०१६ में १५० आतंकी सुरक्षा दलों ने मार गिराए है, यह जानकारी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने संसद के सामने रखी| इसी के साथ वर्ष २०१६ से अबतक कश्मीर घाटी में कुल ७३३ आतंकी मारे गए है, यह उन्होंने स्पष्ट किया|

इस के अलावा इन मुठभेड के दौरान ११२ नागरिकों की मौत हुई है| लेकिन, आतंकियों के विरोध में भारत सरकार ने स्वीकारी कडी नीति की वजह से ऐसी घटनाओं में बढोतरी हुई है, यह भी उन्होंने स्पष्ट किया| साथ ही आतंकियों की सहायता कर रहे लोगों पर भी बारिकी से नजर रखी जा रही है, यह जानकारी उन्होंने लोकसभा में बताई|

Leave a Reply

Your email address will not be published.